जिला स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन हेतु लिया गया निर्णय

जिला स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन हेतु लिया गया निर्णय

samacharvani.com
0

 



रामानुजगंज (बलरामपुर) 

(समाचारवाणी न्यूज़)

रामानुजगंज के श्रीराम मंदिर में  सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई. जिलाध्यक्ष डॉ बीएन द्विवेदी की अध्यक्षता में और बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल सिद्धनाथ चौबे, श्याम बिहारी पाठक ,उमेश ओझा, विजय तिवारी की उपस्थिति में ब्राह्मण समाज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. राजपुर और बलरामपुर से आए हुए ब्राह्मण समाज के सदस्य बैठक में विशेष रूप से सम्मिलित हुए. 

इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों के बीच सामाजिक सर्वेक्षण कराए जाने को लेकर भी चर्चा हुई. आने वाले समय में जल्द ही जिला स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन  आयोजित करने पर भी बैठक में चर्चा हुई. जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय युवा एवं महिला संगठन का गठन करने को लेकर बैठक में चर्चा हुई इस दौरान सम्मानित विप्रजन शामिल हुए.

इस दौरान बैठक में सुदर्शन दुबे ,रमाशंकर दुबे, अरविंद दुबे अनूप तिवारी, मनोज दुबे ,सुनील तिवारी, विकास दुबे, प्रभाकर द्विवेदी ,दीपक दुबे ,यशपाल दुबे ,धर्मेन्द्र मिश्रा ,मनोज तिवारी रमेश तिवारी, उज्जवल तिवारी, दामोदर मिश्रा ,लवकेश पाण्डेय रितेश पाण्डेय, ब्रजेश पाण्डेय, रमेश मिश्रा ,आनंद मिश्रा, चिराग तिवारी ,अनुराग तिवारी सहित अन्य विप्रजन शामिल हुए.


Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)