बलरामपुर(समाचारवाणी)
बलरामपुर नगर के विश्व हिन्दू परिषद् छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रखण्ड बलरामपुर के नगर अध्यक्ष के पद पर सुदेश्वर तिवारी की नियुक्ति की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष द्वारा सुदेश्वर तिवारी निवासी वार्ड क्र.15 नगर बलरामपुर, जिला बलरामपुर को नगर अध्यक्ष बनाते हुए,अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए,विश्व हिन्दू परिषद् के नियमों का पालन करते हुए,अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और संगठन की गोपनीयता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया है,तथा आपने धर्म की रक्षा के लिए समर्पित हो कर अपने देश तथा हिन्दू समाज को एक जुट करने के साथ सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गई है।इस नियुक्ति पर बात करते हुए नगर अध्यक्ष सुदेश्वर तिवारी ने कहा कि संगठन ने जो जवाबदारी सौंपी है,उसका मैं समर्पित भाव से पालन करने का प्रयास करूंगा तथा संगठन के द्वारा समय समय पर जारी आदेश, निर्देश का पालन करूंगा। इनकी नियुक्ति पर बलरामपुर के अनेक संगठनों एवं उनके परिजनों, शुभचिंतकों, सामाजिक संगठन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी हैं।


