एसीबी ने रिश्वत लेते नगर निवेश के दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

एसीबी ने रिश्वत लेते नगर निवेश के दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

samacharvani.com
0




अम्बिकापुर (समाचारवाणी) 

एंटी करप्शन ब्यूरो ने अंबिकापुर स्थित नगर निवेश कार्यालय में छापा मारकर 35000 रिश्वत लेते हुए सहायक संचालक और मान चित्रकार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चर्चा है कि आवेदक के जमीन पर नक्शा पास करने अनापत्ति प्रमाण पत्र देने हेतु नगर निवेश कार्यालय द्वारा ये दोनों व्यक्ति राशि की मांग कर रहे थे ।बताया जाता है कि किसी कार्यालय में पहले भी नक्शा पास करने की प्रक्रिया में लगने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र हेतु रिश्वत की मांग की जाती थी और कुछ जमीन दलाल भी ठेके में कार्यालय से काम करते थे।

नगर निवेश कार्यालय में नक्शा पास करने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत एक व्यक्ति ने की थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने रणनीति बनाकर कैमिकल लगे नोटों के साथ आवेदक को कार्यालय भेजा और आज कार्यालय में दबिश दी। सहायक संचालक बाल कृष्ण चौहान, मानचित्रकार नीलेश्वर कुमार धुर्वे को 35000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। एसीबी ने इन दोनों को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू की।

Samachar Vani news desk, surguja 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)