दस लाख चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

दस लाख चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

samacharvani.com
0


राजपुर (समाचारवाणी)

 बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में महुआ पर में टीपी सिन्हा के सूने मकान से 10 लख रुपए की चोरी करने के मामले में राजपुर पुलिस ने कोतमा निवासी 38 वर्षीय अंतरराज्यीय वाहन चोर मोहम्मद शाकिर को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया है ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महुआ पारा राजपुर में सूने मकान में घर का ताला तोड़कर घुसे 2 अज्ञात चोरों ने घर के कीमती आभूषण और रुपए की चोरी की थी इसके संबंध में अमित सिन्हा द्वारा राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर  लाल उमेद सिंह के निर्देश पर राजपुर पुलिस सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से चोरों का सुराग लगा रही थी। इसी दौरान सीसीटीवी में एक मारुति जेन कार राजपुर से अंबिकापुर आते जाते देखे जाने पर उसका डिटेल निकल गया और पुलिस ने कोतमा से आरोपी को गिरफ्तार किया ।इस संबंध में अंबिकापुर पुलिस भी आरोपी से पूछताछ  कर चुकी है। इधर आरोपी के सहयोगी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, और ना ही चोरी गए आभूषण और रुपए बरामद किए जा सके हैं।कार्यवाही में राजपुर थाना प्रभारी सुधीर मिंज के नेतृत्व में राजपुर पुलिस टीम सक्रिय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)