तालाब में मिला नग्न शव, हत्या की आशंका

तालाब में मिला नग्न शव, हत्या की आशंका

samacharvani.com
0

 



राजपुर (बलरामपुर)

समाचारवाणी 

राजपुर के ग्राम पंचायत लडुआ पंचायत भवन के समीप तालाब में युवक का नग्न शव तैरता मिला । बताया गया कि आज सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने राजपुर पुलिस को सूचना दी कि पंचायत भवन के पास तालाब में औंधे मुंह में नग्न अवस्था में शव तैरते हुए मिला, जहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी है। राजपुर पुलिस के जवानों ने  गांव पहुंच कर स्थानीय लोगों की सहायता से शव को निकाल पोस्टमार्टम, पंचनामा की कार्यवाही की। तालाब से बाहर निकाले गए कर शव की पहचान की गई, शश पूर्व जिला सदस्य पुरूषोत्तम एक्का के 24 वर्ष पुत्र प्रदीप एक्का के रूप में पहचान हुई। राजपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर , पोस्टमार्टम उपरांत शव  अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत के कारण का पता लगाया जा सकेगा। मामला हत्या का प्रतीत होता है इसलिए पुलिस हर पहलू पर जांच शुरू कर चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)