उप स्वास्थ्य केंद्र में दारू पार्टी करने वाला कर्मचारी निलंबित

उप स्वास्थ्य केंद्र में दारू पार्टी करने वाला कर्मचारी निलंबित

samacharvani.com
0

 मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर ने स्वास्थ्य कर्मी को किया निलंबित 


बलरामपुर (समाचारवाणी) 

 उप स्वास्थ्य केंद्र सेरंगदाग में शराब और चिकन पार्टी करने वाले आर. एच. ओ. को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन की यह कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. बसंत सिंह ने की है. बता दें कि बीते दिनों अस्पताल में पदस्थ आर.एच.ओ. सुनील मिंज अपने दोस्तों के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र सेरेंगदाग , ब्लॉक कुसमी में जाम छलका रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ.

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के सामरी सेक्टर के अंतर्गत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र सेरंगदाग में पदस्थ आरएचओ सुनील मिंज अपने दोस्तों के साथ शराब और मुर्गा पार्टी कर रहा था, और इस पार्टी का ग्रामीणों ने चुपके से वीडियो बना लिया. इस पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की थी. जिसपर संज्ञान लेते हुए सीएमएचओ डॉ. बसंत सिंह ने उक्त आर.एच.ओ.को निलंबित कर दिया है.

Samachar Vani news 




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)