बलरामपुर (समाचारवाणी)
प्रदेश के कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बलरामपुर के नागरिकों को सूचना दी है कि जो घटना हुई है वह अल्कल्पनीय और दुखद है। प्रेस नोट में उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि झारखंड एवं दिल्ली में प्रवास पर रहने के बावजूद घटना के दिन से ही मैं सभी से लगातार संपर्क में हूं। इस घटना की पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर जांच जारी की जा रही है, बावजूद इसके कि यदि मृतक के परिजन अभी तक की जांच से संतुष्ट नहीं हैं तो किसी भी स्तर की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। इसके लिए मैंने मृतक सुजीत स्वर्णकार किरण काशी के माता-पिता एवं परिजनों से बात कर उन्हें आश्वस्त भी किया है।
मृतक सुजीत स्वर्णकार मेरे लिए एक पारिवारिक सदस्य की तरह था। इसकी असम्यक और रहस्यमयी मौत से मैं बहुत दुखी हूं एवं व्यथित भी हूं ।दुख इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति गरीब संवेदना प्रकट करते हुए किसी भी परिस्थिति में परिवार के साथ हमेशा खड़ा होता हूं ।इस संबंध में आम लोगों से अपील करता है यदि किसी घटना को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम एवं अफवाह में न आएं तो ठोस एवं उचित तथ्यों को जांच एजेंसी के सामने लाया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि बलरामपुर के पास डुमरखी में बलरामपुर के युवक युवती की मौत पर कल हुए चक्काजाम के दौरान नारेबाज़ी के साथ कृषि मंत्री का पुतला दहन किया गया था।


