शंकरगढ़ ब्लाक में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर विधायक उधेश्वरी पैकरा ने भवनों का किया लोकार्पण
शंकरगढ़ (बलरामपुर)
समाचारवाणी
प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी पीएम जनमन योजना के तहत कलेक्टर बलरामपुर रिमीजीयुस एक्का एंव जिला पंचायत सीईओ रैना जमील के निर्देशानुसार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शंकरगढ़ संजय दुबे के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत शंकरगढ़ अंतर्गत पीएम आवास योजना स्वीकृत आवास संख्या 6513 में 6225 आवास पूर्ण कर लिया गया है एवं पीवीटीजी आवास 437 में 1 आवास पूर्ण किया गया है।
ग्राम पंचायत हरगांव के ढोढरी खाला का प्रथम जनमन प्रधानमंत्री आवास पीवीटीजी हितग्राही भूखना /देसिया कोरवा का आवास पूर्ण किया गया, जिसका गृह प्रवेश आज सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा द्वारा किया गया। विधायक ने पीएम आवास के हितग्राहियों से आग्रह किया कि बरसात से पूर्व जल्द ही अपना आवास पूर्ण करके उसमें निवासरत करना प्रारंभ करें । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकरगढ़ जनपद परिसर मे नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाघाटन किया गया ,जिसमें जनपद अध्यक्ष शिवशंकर मराबी , उपाध्यक्ष मुकेश कश्यप , जनपद सदस्य ग्राम पंचायत के सरपंच अवधेश पैकरा, संजय दुबे सीईओ, प्रीति प्रियंका लकड़ा, विकासखंड समन्वयक लिविंग कुजूर, प्रभाति एक्का, विकासखंड समन्वयं सुभाष यादव एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं सचिव जॉन टोप्पो, अंबुज यादव, अली बक्स अंसारी, तकनीकी सहायक अविनाश भारती, रोजगार सहायक संजय दास एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।
Samachar Vani news desk, ambikapur





