दो डीज़ल चोर पकड़ा पुलिस ने

दो डीज़ल चोर पकड़ा पुलिस ने

samacharvani.com
0

 



बलरामपुर (समाचारवाणी) 

राजपुर ,बलरामपुर क्षेत्र में फिर से डीजल चोरो की सक्रियता देखने को मिल रही है। विगत दिनों पस्ता में चोरो ने दो वाहनों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और दो आरोपी को धर दबोचा।

पस्ता निवासी अज्जू फ्यूल्स के संचालक अज्जु कुमार गुप्ता पिता जवाहर गुप्ता उम्र 38 वर्ष थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि मेटाडोर वाहन सीजी 15 AC 2136 जिसका चालक चरण गोप पस्ता का है। दिनांक 09.06.2024 के रात्रि में मेटडोर वाहन चालक चरण गोप पेट्रोन पंप के बाहर खड़ा कर वाहन में सो रहा था कि दिनांक 10.06.2024 के रात्रि करीब 02:30 बजे एक सफेद रंग के स्कार्पियो वाहन क्र. सीजी 16 CQ 2686 में सवार कुछ व्यक्ति वाहन के पास आये तथा डीजल टंकी का ताला तोड़कर डीजल टंकी से करीब 60 लीटर डीजल किमती 5695 रूपये का चोरी कर लिये है। चोरी करने के दौरान चालक चरण गोप सोते से उठ गया तो अज्ञात व्यक्तियों को अपने वाहन से डीजल चोरी करते देखकर हल्ला किया तो सभी व्यक्ति स्कार्पियों वाहन में सवार होकर भाग गये। प्रातः मेरे घर आकर चालक चरण गोप घटना की जानकारी दिया इसके वाहन के पास ही हाईवा ट्रक क्र. सीजी 15 EC 0812 खड़ा था जिसका चालक मनोज यादव निवासी भेसकी का है उसके वाहन से भी करीब 150 लीटर किमती 14239 रूपये का डीजल चोरी किये है। पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा 379, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया तथा विवेचना के दौरान सूचना मिली कि लतकुड़ जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं।

पुलिस की घेराबंदी में दो संदिग्ध व्यक्ति मिले। पूछताछ पर एक अपना नाम पुष्पेन्द्र लोनी पिता लल्ला सिंह उम्र 28 वर्ष जाति लोनी निवासी ग्राम सीलपुर थाना कोतमा एवं दूसरा व्यक्ति अपना नाम प्रदीप कुमार पिता सुंदरलाल महरा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गोधन थाना जैतहरी जिला अनूपपुर का रहने वाला बताया। पूछताछ करने पर अपने साथी देवा लोनी निवासी पौराधार रामनगर एवं संतोष लोनी निवासी ग्राम सीलपुर थाना कोतमा जिला अनूपपुर के साथ स्कार्पियों सीजी 16 CQ 2686 से डीजल चोरी करने कोतमा से ग्राम पस्ता आना बताये तथा पेट्रोल पंप के पास खड़ी 02 गाड़ियों से करीब 210 लीटर डीजल चोरी करना बताये। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कार्पियों वाहन तथा 12 प्लास्टिक के जरकेन जिसमें 07 जरकेन में 210 लीटर डीजल भरा था किमती 20000 रूपये, प्लास्टिक पाइप 02 नग बरामद हुआ साथ ही वाहनो के डीजल टैंक व उसमें लगा जाली तोड़ने हेतु प्रयुक्त हथियार प्लास रींच पाना नुकीला डंडा भी जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी पुष्पेन्द्र लोनी एवं प्रदीप कुमार महरा को गिरफ्तार किया गया जबकि उनके 02 अन्य साथी घने जंगलो का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी. विमलेश कुमार सिंह, प्र० आर० अनिल कुमार पाण्डेय, देवकुमार कुजूर, आरक्षक रोहित टोप्पो, मनोज कुजूर सक्रिय रहे।


Samachar Vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)