राजपुर के हरितीमा नर्सरी और शंकरगढ़ में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुवे सामरी विधायक श्रीमति उधेश्वरी पैकरा ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर (बलरामपुर)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजपुर के हरीतिमा नर्सरी में एक पौधा मां के नाम की शुरुआत पौधारोपण करते हुए की गई. हरीतिमा नर्सरी में बलरामपुर जिले के भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ राजपुर एवं मानपुर में वृक्षारोपण करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा ने पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया. उपस्थित जनों को और बारिश में पौधे लगाने की शुरुआत हेतु प्रेरित किया. वन विभाग की नर्सरी में नागरिकों की उपस्थिति में कई प्रजाति के पौधे लगाए गए और उनके देखरेख का जिम्मा भी लिया गया.सामरी विधायक ने कहा कि जिस तरह से जलवायु परिवर्तन से मौसम गर्म हो रहा है सरगुजा बलरामपुर जिले की आबोहवा बदल रही है हमारे इलाके में प्रकृति को बचाने और इसके संरक्षण संवर्धन के व्यापक प्रयास करने होंगे. इसके लिए सरकार वन विभाग के साथ कई योजनाएं चला रही हैं और ग्रामीण जनों को निशुल्क पौधे प्रदान करने का भी लक्ष्य है. गांव-गांव में अधिक से अधिक संख्या में इस बारिश में पौधे लगाए जाए और बारिश के पानी को रोकने के पर्याप्त प्रबंध किए जाएं तभी हम आने वाले समय में पर्यावरण की रक्षा कर पाएंगे और मौसम को बेहतर रख पाएंगे.विश्व पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम में बलरामपुर एवं राजपुर क्षेत्र के हरियाली को बढ़ाने किसानों के खेतों में सघन वनीकरण और पौधारोपण हेतु प्रोत्साहित किए जाने का भी सुझाव विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा ने दिया.इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, शिवनाथ यादव, सतीश सिह, विनय भगत, संतोष पांडे, शिव शंकर मरावी, अनिल तिवारी, उदय यादव,दीपक मित्तल , संजय यादव, गौरव उपाध्याय आदि मौजूद रहे.




