राजपुर अंचल में दो सड़क दुघर्टना में चार मौतों से सिहरा इलाका

राजपुर अंचल में दो सड़क दुघर्टना में चार मौतों से सिहरा इलाका

samacharvani.com
0


राजपुर (समाचारवाणी) 

 आज रात्रि राजपुर इलाक़े में दो सड़क दुर्घटनाओं में चार मौतें हुईं, जिससे राजपुर अंचल सिहर उठा। इन दोनो एक्सीडेंट में राजपुर पुलिस टीम की  मौके पर मदद में सक्रियता देखी गई।रात्रि करीब 11:00 बजे पुलिस थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह को सूचना मिली कि थाना राजपुर के ग्राम भेड़ा घाट महान नदी के पास राष्ट्रीय राज्यमार्ग 343 में बाइक व्  ट्रक में एक्सीडेंट हो गया है की सूचना पाकर तत्काल थाना स्टाफ थाना  प्रभारी भारद्वाज सिंह के साथ घटनास्थल की रवाना हुए घटनास्थल पहुंचकर पता चला कि ट्रेलर वाहन क्रमांक BRO2GA 8161 के द्वारा मोटरसाइकिल क्रमांक  JH-14,l 2024 को  ठोकर मार दिया है मोटरसाइकिल में सवार रतन केशरी व ऊषा देवी  की घंटना स्थल पर ही मौत हो गई ।दोनों झारखंड गढ़वा से राजपुर अपने रिश्तेदारों के घर एक घरेलु कार्यक्रम में सम्मिलित होने आ रहे थे। घटना में ट्रक के चालक व हेल्फर को ज्यादा चोट होने से राजपुर अस्पताल लाया गया था जहां पर चालक बबलु यादव चालक ओरंगाबाद की भी मृत्यु हो गई। मामले में अपराध क्रमांक 218/24 धारा 304(A)337,279  कायम कर आगे की विवेचना की जा रही है।

 इसी तरह एक और घटना में आज रात को करीब 1:00 बजे   राजपुर में मेन रोड सब्जी मंडी के पास राष्ट्रीय राज्यमार्ग 343  में एक्सीडेंट की सूचना पाकर तत्काल थाना स्टाफ थाना  प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल की रवाना हुए। घटनास्थल पहुंचकर पता चला कि कोई अज्ञात पिकअप वाहन  मंजीत एक्का उम्र 34 वष निवासी सीतापुर बनया को पीछे से ठोकर मार दिया जिसे इलाज हेतु अस्पताल लाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।   मामले में अपराध क्रमांक 219/24 धारा 304(A)337,279 कायम कर आगे की विवेचना की जा रही है।

Samachar Vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)