अज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगाई, पुलिस विवेचना ज़ारी

अज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगाई, पुलिस विवेचना ज़ारी

samacharvani.com
0




 राजपुर (बलरामपुर)

समाचारवाणी 

 राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिलमा कला में एक युवती ने घर के एक कमरे के मयार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।युवती ने किस कारण से फांसी लगाई है, कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।फिलहाल राजपुर पुलिस कार्रवाई, विवेचना में जुटी हुई है। 

आज दिनांक 22 जून की दरमियानी रात मृतिका शिलावती पिता रविन्द्र कुजूर उम्र 19 वर्ष ने  रात का खाना खाकर अपने घर के परछी में सो गयी थी। रात करीब 12 बजे मृतिका का भाई घर आँगन की तरफ निकला तब तक शीला कुजूर ठीक थी । सुबह होने पर पता चला कि शीला कुजूर घर के परछी से लगा हुआ बिना दरवाजे लगे एक कमरे के अंदर लकड़ी के मयार में अपनी चुनी को फाँसी का फंदा बनाकर रात 12 से 5 बजे के बीच में आत्महत्या कर ली है। मृतिका के भाई की सूचना पर मर्ग कायम कर  विवेचना में लिया गया है। राजपुर पुलिस ने अब तक के विवेचना में घटना स्थल से मोबाइल फ़ोन प्राप्त किया है जिसका उपयोग मृतिका ने किया था एवं मृतिका की मृत्यु के पूर्व लेख की हुई किताब को जप्त कर, पंचनामा , पोस्टमार्टम उपरांत मृतिका के मृत्यु के कारणों के सम्बंध में  पुलिस विवेचना कर रही है। जप्त शुदा मोबाइल फ़ोन का डेटा वर्तमान में सक्रिय नहीं होने से साइबर सेल का मदद लेकर पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के साथ राजपुर पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।



Samachar Vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)