एसीबी ने उदयपुर एसडीएम सहित चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

एसीबी ने उदयपुर एसडीएम सहित चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

samacharvani.com
0


अंबिकापुर 

(समाचारवाणी)

एसीबी अंबिकापुर की टीम ने शुक्रवार को सरगुजा जिले के उदयपुर एसडीएम बीआर खांडे सहित 4 लोगों को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। एसडीएम द्वारा एक ग्रामीण से जमीन से जुड़े राजस्व प्रकरण में उसके पक्ष में आदेश पारित करने रकम की मांग की गई थी। यही नहीं एसडीएम ने आदेश पारित करने के एवज में प्रार्थी व उसके परिजनों की 50 डिसमिल जमीन अपने महिला परिचितों के पक्ष में बिक्री आदि कराने पावर ऑफ अटॉर्नी भी निष्पादित करा ली थी। ये दस्तावेज भी एसीबी के हाथ लग गए हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। एसीबी की टीम एसडीएम को लेकर उनके अंबिकापुर स्थित शासकीय बंगले में भी पहुंची, यहां भी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। एसीबी की यह कार्रवाई रात 10 बजे तक जारी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)