शंकरगढ़ (बलरामपुर)
समाचारवाणी
बलरामपुर कलेक्टर रिमीजियुस एक्का एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रैना जमील के निर्देशानुसार जनपद पंचायत शंकरगढ़ हाई स्कूल कन्या शाला प्रांगण में जनपद स्तरीय 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शंकरगढ़ संजय दुबे के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इसमें उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर मरावी , तिलासाय , रामबाबू भारती , दिनेश पैकरा , तहसीलदार , शंकरगढ़ थाना प्रभारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयगोविंद तिवारी,जनपद पंचायत शंकरगढ़ कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, बीपीएम , जनपद स्टाफ , ग्राम पंचायत सचिव ,सरपंच स्कूल के बच्चे एवं ग्रामीण जनों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया एवं योग करने का महत्व को समझते हुए योग शपथ भी लिया।


