अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

samacharvani.com
0

  •  चोरी के मामले में राजपुर पुलिस को मिली सफलता।
  •  अर्न्तराज्यीय चोरी गिरोह का शातिर चोर चढ़ा पुलिस हत्थे।
  •  कई जिलो व राज्यो में दे चुका है चोरी की घटना को अंजाम।
  • ताला बंद घरो का तलाश कर घरो का रैकी कर देते थे चोरी की घटना को अंजाम।
  • गिरफ्तार आरोपी से लगभग डेढ लाख का सोना किया गया जप्त।



राजपुर (बलरामपुर)

आज  राजपुर में साढ़े चार लाख से ज्यादा की चोरी में शामिल आरोपी  सैफ अली आ० स्व० मो० हुसैन उम्र 28 वर्ष निवासी फिल्टर टोला कोतमा जिला अनुपपुर (म०प्र०) को राजपुर पुलिस ने पकड़ने में सफ़लता पाई है।पूर्व में गिरफ्तार आरोपी  मो० साकिर आ० मो० नासिर उम्र 38 वा निवासी वार्ड क्रमांक 01 सेंट जोसेफ विद्यालय के पास थाना कोतमा जिला अनुपपुर (म०प्र०) गिरफ्तार किया जा चुका है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमित कुमार सिन्हा आ० त्रिभुवन सिन्हा निवासी महुआपारा राजपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने मां के ईलाज कराने हेतु परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर दिल्ली गया हुआ था। जो दिनांक 21.03.2024 को रात्रि लगभग 12-01 बजे के बीच अज्ञात चोर के द्वारा घर का ताला तोड़ कर घर में रखे सोने चांदी के जेवर तथा नगदी कुल जुमला करीब 4,50,000 रूपये को चोरी कर लिया गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 136/2024 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, मामले की गंभिरता को देखते हुये  वरिष्ट पुलिस अधीक्षक डाक्टर लाल उमेद सिंह  व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय  के दिशा निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी  ईमानुएल लकडा चे मार्गदर्शन में थाना प्रभारी  भारद्ववाज सिंह के नेतृत्व में थाना राजपुर से टीम गठित कर चोरी के समान बरामदगी तथा आरोपियों की धर पकड हेतु टीम लगायी गई।  प्रकरण के सभी पहलुओं पर सुक्ष्मता से निगाह रखकर सैकडो सीसी टीव्ही फुटेजो का अवलोकन कर पूर्व मैं एक आरोपी मो० साकिर को गिरफ्तार किया गया था जिससे पुछताछ करने पर अपने साथी सैफ अली के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना बताया था। जिसके बाद से फरार आरोपी सैफ अली अपने घर से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा सभी संभावित स्थानो पर निगरानी किया जा रहा था। आरोपी सैफ अली को हिरासत में लेकर चोरी की घटना के बारे में पुछताछ किया गया जो अपने साथी मो० साकिर के साथ मिलकर मारूती जैन कार से राजपुर आकर ताला बंद घर का तलाश कर ताला बंद घर का दोनो के द्वारा रैकी किया गया तथा देर रात 12-01 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी सैफ अली ने पुछताछ के दौरान बताया कि चोरी किये गये सोने को गला कर लगभग 22.600 ग्राम का गला हुआ सोना किमती डेढ लाख अपने घर कोतमा अनुपपुर (म०प्र०) में रखा है जिसे गवाहो के समक्ष बरामद कर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी मो० साकिर तथा सैफ अली दोनों कोतमा जिला अनुपपुर मध्य प्रदेश के नि के निवासी हैं जो बहुत शातिर है। जिनके द्वारा अन्य राज्यो जिलो में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। आरोपी सैफ अली आ० स्व० मो० हुसैन उ 28 वर्ष निवासी फिल्टर टोला कोतमा जिला अनुपपुर (म०प्र०) के विरूद्ध अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक भारद्वाज सिंह, उप निरी० दिनेश राजवाडे, प्रधान आ यादव आरक्षक रिंकु गुप्ता, अमृत सिंह, नन्हेश्वर, नरेन्द्र कश्यप, तथा सायबर सेल बलरामपुर मंगल सिंह, सुखलाल सिंह, राजकमल सैनी, राजकिशोर, हरी डनसेना पैकरा सक्रिय रहे।


Samachar Vani news, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)