अवैध कोयला तस्करी करते पुलिस ने दो टीपर पकड़ा

अवैध कोयला तस्करी करते पुलिस ने दो टीपर पकड़ा

samacharvani.com
0



राजपुर (बलरामपुर)

समाचारवाणी 

 राजपुर पुलिस ने लंबे समय से थाना क्षेत्र में चल रहे कोयला तस्करी पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दो टीपर वाहन चोरी का अवैध कोयला लोड जप्त कर दो आरोपियों चालकों को गिरफ्तार किया है। एक अरसे बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही शुरू करने पर कोयला तस्करों में खलबली मच गई है और वे पुनः आरोपीयों को बचाने में जुटे हैं। इस कार्यवाही पर राजपुर पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।

मामले में पुलिस के अनुसार  रोड़ पट्रोलिंग ग्राम ग़श्त के दौरान पूछताछ करने पर पता चला कि टिपर वाहन सीजी 15 एसी 5674 चालक आकाश शानडीलय पिता जरमन 22 वर्ष ग्राम,मरकाडांड एवं एक अन्य टिपर वाहन क्रमांक सीजी 30 बी 2119 का चालक नामिक कुमार पिता जूठन राम अगरिया उम्र 24 वर्ष मरकाडांड़ स्कूलपारा निवासी दोनो अपने अपने वाहन में महेंद्र जायसवाल के ईंट भट्ठा से महेंद्र जयसवाल के कहने पर  बिना दस्तावेज़ अवैध कोयला लोड कर अम्बिकापुर की ओर ले जाते पकड़े गये। इस चालक को कोयला को मोबाइल फोन से बात होने पर ख़ाली करने का चालकों को समझाईस देकर रवाना किया गया था ।  जाँच पड़ताल में वाहन चालक के पास किसी प्रकार का दस्तावेज का नहीं होना पाए जाने से अंतर्गत धारा 102  के तहत जप्त कर अग्रिम विवेचना कार्यवाही में लिया गया है । थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि इस कार्य में जिस किसी की भी संलिप्तता पाई जावेगी उन सब के ख़िलाफ़ वैधानिक कार्यवाही की जावेग़ी। विवेचना कार्यवाही जारी है । उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भारद्वाज सिंह, आरक्षक संतोष सिंह, हरि डनसेना ,सैनिक सुशील यादव सक्रिय रहे।



            


Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)