बलरामपुर जिले के भूनेश्वरपुर पंचायत में सरपंच, सचिव, विक्रेता ने 269 राशन कार्ड धारियों के राशन वितरण में गड़बड़ी कर तीन लाख इकतालीस हज़ार रुपए का किया गबन
शंकरगढ (बलरामपुर)
समाचारवाणी
ग्राम भुनेश्वरपुर शासकीय उचित मूल्य की दूकान से सरपंच, सचिव, सहायक विक्रेता के द्वारा माह अगस्त 2023 में कुल 126 राशन कार्डधारी को 25 क्विंटल खाद्यान्न वितरण किया गया तथा कुल 269 राशन कार्डधारी को खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया था। इसकी शिकायत पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही शुरू की गई।
ग्राम भुनेश्वरपुर के सरपंच सविता पैकरा, सचिव रामगहन राम एवं सहायक विक्रेता वनपस्पति पैकरा द्वारा उक्त खाद्यान्न सामग्रियों का गबन कर कुल राशि 341010 रू. का शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। शंकरगढ पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपीगणों सचिव रामगहन राम एवं सहायक विक्रेता बनस्पति राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही से इलाके में चर्चा का बाज़ार गर्म है।



