सरगुजा महाराज टी एस सिंह देव की धर्मपत्नी इंदिरा सिंह ने आज अंबिकापुर में ली अंतिम सांस, अंतिम विदाई आज
अंबिकापुर (समाचारवाणी)
प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस.सिंह देव की अर्द्धांगिनी श्रीमती इंदिरा सिंह ने आज अंबिकापुर तपस्या में अंतिम सांस ली। वे कैंसर से पीड़ित थीं।
पिछले 6 महिनों से कैंसर की बिमारी से पिड़ित थीं और इनका ईलाज दिल्ली एवं मुम्बई के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा था जिन्हें 13 जून 2024 को मुम्बई से अम्बिकापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से लाया गया। आज 15 जून सुबह 8 बजे अम्बिकापुर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे स्थानीय रानी तालाब, अम्बिकापुर में किया जायेगा। इनका जन्म दिनांक 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था।


