राजपुर के अभिनंदन कार्यक्रम एवं आभार रैली में शामिल चिंतामणी महाराज का हुआ भव्य स्वागत

राजपुर के अभिनंदन कार्यक्रम एवं आभार रैली में शामिल चिंतामणी महाराज का हुआ भव्य स्वागत

samacharvani.com
0




 राजपुर (बलरामपुर) 

नवनिर्वाचित सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज का आज सामरी विधानसभा में भव्य स्वागत किया गया और विजय रैली निकाली गई। राजपुर मां महामाया मंदिर में दर्शन कर चिंतामणी महाराज ने कई स्थानों पर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

चिंतामणि महाराज ने  राजपुर के स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरगुजा वासियों ने उन्हें अपार स्नेह और समर्थन दिया है और उनकी जीत आम जनों की ,कार्यकर्ताओं की , आप सबकी जीत है। इन्होंने कहा कि पहले विधायक के तौर पर वह क्षेत्र की सेवा कर चुके हैं और अब संसद के तौर पर उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है जिसे वह पूरी सजगता से निभाएंगे और सरगुजा वासियों के उम्मीद पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे ।इन्होंने कहा कि इनके सामने आम जनों के अपेक्षाओं पर खरे उतरने की चुनौती है जिसे वे सहर्ष पूरा करेंगे ।राजपुर सहित बलरामपुर जिले के विकास के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं और आगे भी सरगुजा लोकसभा के विकास हेतु आवश्यक पहल करेंगे।

 इनके साथ अभिनंदन कार्यक्रम में सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा ने भी आम जनों को संबोधित कर क्षेत्र वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आज सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के ककना, बरियों , चांची ,राजपुर ,शंकरगढ़, कुसमी श्रीकोट, के स्वागत कार्यक्रम, अभिनंदन में युवा कार्यकर्ताओं क्षेत्रीय नागरिकों एवं सभी वर्ग के लोगों का उत्साह देखा गया और उन्होंने चिंतामणि महाराज को तिलक लगाकर जीत की बधाई दी।

बलरामपुर जिला के सीमा में स्थित ग्राम ककना के संत गहिरा गुरु समाज आश्रम में सदस्यों ने सांसद चिंतामणि महाराज का अभिनंदन किया। इसके साथ बरियों, चाँची  ग्राम में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ,सभी समाज के प्रमुखों ने चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा का पुष्प गुच्छ और पुष्पहार देकर, आतिशबाजी , बाजे गाजे, मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया। राजपुर रेस्ट हाऊस में अधिकारियों की बैठक में शामिल होकर सांसद चिंतामणि महाराज ने आम जनों को राहत देने, केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु प्रेरित किया।

इसके बाद शंकरगढ़, डीपाडीह, कुसमी, श्रीकोट के स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनों, गहीरा गुरू आश्रम समाज ने ढोल नगाड़े, मृदंग, नृत्य गीत से अभिनन्दन किया।

राजपुर की सभा में जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे, गौरी शंकर अग्रवाल, मुन्नालाल चौधरी, शिवनाथ यादव,संतोष पांडे, रमाकांत पांडे मुकेश गुप्ता , राधेश्याम अग्रवाल,सतीश सिंह, विनय भगत ,संतोष तिवारी ,मनोज बंसल ,अनिल तिवारी, प्रदीप जायसवाल, धर्म सिंह, शुभम सोनी,कमला कांत पांडेय,राकेश नाथ तिवारी, संतोष सोनी, रिंकू अग्रवाल , रानू सोनी, सुरेंद्र यादव , संजय यादव,संदीप सोनी ,अनिल गुप्ता, नरेंद्र जयसवाल,कृष्णानंद तिवारी, दिलीप कुमार, पप्पू सोनी सहित बड़ी संख्या में इलाके से कार्यकर्त्ता ग्रामीण मौजूद रहे।

अधिकारी वर्ग से एसडीएम राजीव जेम्स कुजुर,तहसीलदार यशवंत कुमार, एसडीओ रवि श्रीवास्तव, रेंजर महाजन साहू, रेंजर अखिलेश जायसवाल, सीईओ संजय दुबे, अनिल तिवारी, बीइओ आदित्य पाटनवर, जयगोविंद तिवारी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, जे तिग्गा, एसडीओ धर्मेंद्र गुप्ता, थाना प्रभारी, राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी  के सभी विभाग से प्रतिनिधि मौजूद रहे।






Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)