बलरामपुर (समाचारवाणी)
आज बलरामपुर जिले में राजपुर के ग्राम बासेन में हनुमान मंदिर प्रांगण में नव निर्वाचित सरगुजा सांसद चिन्तामणि महाराज को लडू से तौल कर भब्य सवागत किया क्या जिसमे आस पास इलाके से भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों का जन समूह उपस्थित रहा।
नवनिर्वाचित सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज के आज बलरामपुर जिले में जनसंपर्क कार्यक्रम एवं स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। सांसद के काफिले को जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर लोक नृत्य , बाजे गाजे के साथ अगवानी की गई, और महिलाओं ने चिंतामणि महाराज का तिलक किया। बासेन में हनुमान मंदिर प्रांगण में दर्शन उपरांत श्री महाराज ने पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र वासियों से मुलाकात की । बासेन में सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में इन्हें लड्डुओं से तोला गया और क्षेत्र में लड्डू बांटा गया। इस दौरान चिंतामणि महाराज ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और इलाके में अमन और शांति भाईचारे के लिए सभी समुदाय से मिलजुल कर रहने और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील की। सरगुजा सांसद ने जिगड़ी बासेन समितियां एवं स्वास्थ्य समूह की महिलाओं से भी मुलाकात की। सभी ने इनका आत्मीय अभिनंदन किया इस दौरान क्षेत्र वासियों ने अलखडीहा , बासेन्न ,पस्ता , जिगडी क्षेत्र की समस्याओं से सांसद महोदय को अवगत कराया जिसका उन्होंने प्राथमिकता से निदान करने का आश्वासन दिया। इन्होंने कहा कि उनकी जीत आम जनता की जीत है और वह राजपुर अंचल सहित सरगुजा जिले के सभी मतदाताओं भाई-बहनों के उम्मीद पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे ।इन्होंने कहा कि सरगुजा आंचल में स्वास्थ्य सुविधा हवाई यात्रा रेल सुविधा आवागमन उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके साथ में इलाके के बुनियादी जरूरत के हिसाब से समस्याओं को लेकर आगे बढ़ेंगे और शीघ्र समाधान करेंगे।
Samachar Vani news desk, ambikapur




