सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने 850 दर्शनार्थियों को अयोध्या धाम किया रवाना

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने 850 दर्शनार्थियों को अयोध्या धाम किया रवाना

samacharvani.com
0

 



अंबिकापुर (समाचारवाणी)

श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत बुधवार को सरगुजा के लगभग 850 दर्शनार्थी अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करने के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुए। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से दर्शनार्थियों को रवाना किया। इस दौरान अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और  लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, कलेक्टर विलास भोसकर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्री रामलला के दर्शन कराने वाला छत्तीसगढ पहला राज्य 

सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने दर्शनार्थियों ,संतों से मुलाकात कर उन्हें श्रीरामलला के दर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां शासन द्वारा प्रथम बार अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन की योजना संचालित की जा रही है। यात्रा के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।दर्शनार्थियों ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना वादा पूरा किया है।

Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)