क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का हुआ भूमिपूजन

क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का हुआ भूमिपूजन

samacharvani.com
0

बलरामपुर अस्पताल को नई सौगात। इकतीस करोड़ की लागत से अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक के भूमिपूजन में शामिल हुए मंत्री और सांसद, विधायक।



 बलरामपुर (समाचारवाणी) 

जिला प्रवास के दौरान कृषि व आदिम जाति विभाग के मंत्री रामविचार नेताम ने जिले को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। उन्होंने जिला अस्पताल में मातृ एवं शिशु अस्पताल व 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमि पूजन किया। यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसकी लागत लगभग 31 करोड़ 63 लाख रुपए होगी। इस अवसर पर महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री व जिला की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े सरगुजा सासंद चिंतामणि महाराज, सामुदायिक विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, कलेक्टर रिमीजियूस एक्का, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील उपस्थित थे।

Samachar Vani news desk, ambikapur 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)