सरगुजा सीट से चिंतामणि महाराज चुनाव जीते, समर्थकों में ख़ुशी की लहर

सरगुजा सीट से चिंतामणि महाराज चुनाव जीते, समर्थकों में ख़ुशी की लहर

samacharvani.com
0

 चिंतामणि महाराज ने जीत का परचम लहराया, मोदी गारंटी से सरगुजा ने एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा दिखाया. समर्थकों में ख़ुशी की लहर..



 अंबिकापुर (समाचारवाणी) 

 सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार श्री चिंतामणि महाराज चुनाव जीत गये हैं. वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस उम्मीदवार सुश्री शशि सिंह से 64हज़ार मतों से बढ़त हासिल की है. 

भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को बधाई देने वाले नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, परिजनों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें जीत की बधाई भी देनी शुरू कर दी सभी जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय में चिंतामणि महाराज के समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ता उत्साह में है और खुशी का इजहार कर रहे हैं. उधर संत गहिरा गुरु आश्रम कुसमी एवं सामारबार गहिरा गुरु आश्रम बगीचा एवं रायगढ़ में गहिरा गुरु संत समाज में खुशी की लहर है. सरगुजा,बलरामपुर, सूरजपुर जिले से है भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता भी चिंतामणि महाराज से मिलकर उन्हें बधाई दे रहे हैं.

ज्ञातव्य है कि आजादी के बाद 1952 में सरगुजा लोकसभा अस्तित्व में आई. यह लोकसभा आदिवासी बहुल इलाका है. अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सरगुजा लोकसभा के लिए 17 बार आम चुनाव हो चुके हैं, जिसमें 9 बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव जीता है. 8 बार बीजेपी और जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है, लेकिन छत्तीसगढ़ बनने के बाद से हुए चार आम चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ने इस सीट पर जीत हासिल की है. सरगुजा लोकसभा में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले की सभी आठ विधानसभा शामिल है. इसमें सरगुजा जिले की अंबिकापुर, लुंड्रा और सीतापुर विधानसभा है. बलरामपुर जिले की सामरी और रामानुजगंज लोकसभा के साथ सूरजपुर की प्रेम नगर, भटगांव और प्रतापपुर विधानसभा शामिल है. 


विधानसभावार कहां कितना वोट पड़े

अंबिकापुर – 75.20 %

भटगांव – 79.78 %

लूंड्रा – 84.04 %

प्रतापपुर – 80.98 %

प्रेमनगर – 78.71 %

रामानुजगंज – 80.40 %

सामरी – 81.57 %

सीतापुर – 79.71 %

कुल 79.89 %

छत्तीसगढ़ बनने के बाद भाजपा का परचम इतने बार 

सरगुजा लोकसभा में अब तक 17 बार आम चुनाव हुए हैं और 2024 में 18वीं बार चुनाव हुए हैं. इस सीट पर 9 बार कांग्रेस ने और 8 बार बीजेपी ने जीत हासिल की है. छत्तीसगढ़ बनने के बाद इस आरक्षित सीट में हुए चार चुनाव की बात करें तो चारों बार बीजेपी ने बाजी मारी है. 2004 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नंद कुमार साय सांसद चुने गए.  2009 में मुरारी लाल सिंह, 2014 में कमलभान सिंह और 2019 में बीजेपी की रेणुका सिंह की जीत हुई. रेणुका सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुकी हैं.






फ़ाइल फोटो 


Samachar vani news

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)