बिजली करेंट से बहेरादेव हाथी की मौत

बिजली करेंट से बहेरादेव हाथी की मौत

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर (समाचारवाणी) 

 सरगुजा अंचल में पिछले कुछ अरसे से जंगली हाथियों के मौत का सिलसिला जारी है.छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला सहित समूचे सरगुजा वन मंडल में पिछले 25 सालों से विचरण कर रहे 11 फिट ऊंचे जंगली हाथी बहरादेव उर्फ बंडा उर्फ मकना की ग्राम अखोराकला से लगे जंगल के बिट क्रमांक 2572 में 11 हजार हाई वोल्टेज करंट के संपर्क में आ जाने से मौत हो गई। घटना का पता तब चला जब अचानक बिजली गुल हो गई, और आज 4 जून को प्रातः फाल्ट ढूंढने ग्रामीण जंगल की ओर गए। ग्रामीणों ने देखा कि हाई वोल्टेज विद्युत खंभा टूटा हुआ है और नीचे एक भारी भरकम हाथी मृत पड़ा है। खबर पर वन्य प्राणी डायरेक्टर, सूरजपुर जिला के डीएफओ, एसडीओ, पशु चिकित्सको की टीम सहित 40 मैदानी कर्मचारियों के साथ पहुंचे। घटना स्थल का मुआयना किया गया।

तीन सदस्यीय समिति ने किया पोस्टमार्टम 

घटना विशालकाय हाथी की मौत होने पर तीन सदस्यीय पोस्टमार्टम टीम ने डॉ महेंद्र पाण्डेय विश्रामपुर के नेतृत्व में हाथी के शव का पोस्ट मॉर्टम किया। उन्होंने बताया कि हाथी का मौत हाई वोल्टेज करंट लगने से हुई है। शव के बगल में तार गिरा हुआ था जिसमें हाथी का झुलसा चमड़ा पाया गया है। हाथी की आयु करीब 55 वर्ष है, जिसका वजन करीब 4 टन था। पोस्टमार्टम के बाद शव को जंगल में ही गड्ढा खोद दफनाते हुए अंतिम संस्कार किया गया। पीएम टीम में पशु चिकित्सक डॉ गोविंदा साहू कल्याणपुर, डॉ. नरेद्रपाल पैकरा भी शामिल रहे।


Samachar vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)