राजपुर अंचल में बढ़ रही चोरी की घटनायें, नागरिक परेशान.
राजपुर (बलरामपुर)
राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झींगो से अज्ञात चोरों के द्वारा पिकअप वाहन से दो नग टायर और बैटरी चोरी करने का मामला सामने आ रहा है.
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत झींगो निवासी बालेश्वर यादव पिता मुरारी यादव के घर के सामने खड़ा उनके पिकअप वाहन से रात्रि को अज्ञात चोरों के द्वारा दो नग टायर और गाड़ी का बैटरी चोरी कर लिया गया जिसकी शिकायत आज सुबह प्रार्थी बालेश्वर यादव ने राजपुर थाने में दर्ज कर दी है. राजपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चोरों की तलाश कर रही है.


