राजपुर (बलरामपुर)
राजपुर के करजी कोरवापारा निवासी भारत कोरवा की आज नाग सर्प के डसने से मौत हो गई।
आज श्रीराम लोहार परसागुड़ी निवासी द्वारा मर्ग दर्ज कराया गया कि मृतक भारत पिता सोहर पहाड़ी कोरवा 30 वर्ष निवासी करजी (सूचक और मृतक) दोनो शिवनाथ पहाड़ी कोरवा ग्राम डिगनगर के घर राज मिस्त्री का काम कर रहे थे, उसी समय दिन के क़रीब 1.00 बजे एक कमरे से दूसरे कमरे में जाते वक्त दरवाज़ा खोलने पर कमरे के अंदर कोबरा फनिक सांप मृतक के दाएँ पैर अंगूठा को काट दिया जिसे चिकित्सा व्यवस्था हेतु राजपुर लाते समय रास्ते में भारत पहाड़ी कोरवा का मौत हो गया है। थाना में मर्ग क़ायम कर विवेचना में लिया गया है।


