राजपुर (बलरामपुर)
सोनार समाज की राजपुर ब्लॉक ईकाई अध्यक्ष सुरेश सोनी के नेतृत्व में सोनार समाज राजपुर ने अपने समाज को पूर्ण साक्षर बनाने का बीड़ा उठाया है।
राजपुर सोनार समाज विगत कई पीढ़ियों से संगठित रुप से संचालित हो रहा है और उसी को आगे बढ़ाते हुए विगत तीन वर्षों से सुरेश सोनी ने अपने नई कार्यकारिणी के सहयोग से कई जन हितकारी योजनाएं लागू कर समाज का उत्थान करते आ रहे हैं। समाज के द्वारा कन्या विवाह योजना ,बुजुर्गों के लिए अनुग्रह राशी,हर सप्ताह लक्ष्मी नरायण मंदिर में भंडारे का आयोजन,शासकीय स्कूलों में बच्चों के लिए जूता व पुस्तकें देना का कार्य,गर्मी के समय ठंढे पानी का प्याऊ संचालित करना,पक्षियों के लिए घोसला व दाना पानी की व्यवस्था करना इन योजनाओं के आलवा अब आज के मासिक बैठक के दौरान दो योजनाओं को लागु करने का फैसला सर्व सहमति से लिया गया है।
इसमें पहला है इस वर्ष जिस तरह से सरगुजा संभाग में पहली बार इस गर्मी में पारा 41 से 43 डिग्री के पार पहुंच गया है जिसे ध्यान में रखते हुए समाज के हर सदस्यों के घर कम से कम पांच पौधा लगाया जाएगा, जिससे पर्यावरण को संतुलित करने का प्रयास कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है । दूसरा पहल आज के आधुनिक युग में लोगों को साक्षर होना बेहद जरुरीहै। जिससे समाज में कई कुरीतियां जिसे देख समाज ने सभी लोगों को साक्षर करने का बीड़ा उठाया है अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि जब तक हम अपने समाज को पूर्ण साक्षर नही लेते तब तक दूसरों को हम साक्षर करने का उदाहरण नही दे सकते। इसलिए हम पहले अपने समाज को पूर्ण साक्षर बनाना हमारा पहला लक्ष्य है, इस लिए आज समाज के ऐसे लोगों को चिन्हांकित कर सभी को स्लेट व पेंसिल देकर पूर्ण साक्षर बनाने का बीड़ा उठाया गया है। इस प्रयास से दूसरे समाज को प्रेरणा देने का कार्य किया गया है।
इस दौरान संरक्षक नंदलाल सोनी,बीहारी सोनी,उपाध्यक्ष रामआशीष सोनी,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी,सह सचिव रंजीत सोनी,युवा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सोनी,अनील सोनी,रविशंकर सोनी,बन्धु सोनी,संतोष सोनी,सुनील सोनी,कन्हाई सोनी,सचिन सोनी,अजीत सोनी,शंकर सोनी खुटनपारा,शंकर सोनी महुआपारा,प्रमोद सोनी,श्याम लाल सोनी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।


