- नशे के विरुद्ध नव पदस्थ थाना प्रभारी राजपुर श्री भारद्वाज सिंह एवं टीम की लगातार कार्यवाही जारी।
- लगातार हो रहे कार्यवाही से नशे के सौदागरों में हड़कंप।
राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
राजपुर के नवपदस्थ थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह द्वारा पदस्थापना पश्चात् वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये नगर के क़ानून व्यवस्था , रोड़ ऐक्सिडेंट ज़मीन विवाद , नशेड़ियों व असामाजिक तत्वों के ख़िलाफ़ कार्रवाई तेज़ कर दी गई है। बैठक में नगरवसियों, पत्रकारों द्वारा त्वरित कार्यवाही करने की मंशा ज़ाहिर की गई थी।
नगरवासियों के मंशानुरूप राष्ट्रीय राज मार्ग के ढाबा संचालक के ऊपर रेड कार्यवाही करने पर अलखडिहा में स्थित ढाबा संचालक गंगा प्रसाद यादव पिता रामधारी यादव 55 वर्ष भेड़ाघाट , अलखड़ीहा के द्वारा अपने ढाबा में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री करना पाए जाने से आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 3 लीटर महुआ शराब की जप्ती कार्यवाही किया गया है ! इसी प्रकार दीपक पांडेय पिता रमलखन पांडेय 28 वर्ष साकिन बघिमा के द्वारा अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे 3.435 लीटर अंग्रेज़ी गोल्डन गोवा शराब पाये जाने से थाना राजपुर में क्रमशः अपराध क्रमांक 228, 229/2024 धारा 34(1) का अपराध कायम कर ज़मानत दार के ज़मानतनामा पेश करने पर ज़मानत पर छोड़ा गया है जिन्हें निर्धारित तिथि को न्यायालय पेश किया जाएगा।
दूसरी ओर मौजूदा हालात खेती बाड़ी कृषि कार्य का है जहां आये दिन जुताई-बुनाई व हिस्सा बँटवारा को लेकर लड़ाई झगड़ा मारपीट की शिकायतें थाना राजपुर को प्राप्त हो रही है, जिसके मद्देनज़र प्रार्थी लक्ष्मण सिंह खूँटन पारा राजपुर के रिपोर्ट पर आजिम अंसारी कोरवा कालोनी राजपुर अपराध क्रमांक 225/24 धारा 294 506 323 IPC एवं प्रार्थी राजाराम साकिन बगाड़ी राजपुर के रिपोर्ट पर सुशीला गोंड के ख़िलाफ़ अपराध क्र. 227/24 धारा 294 323 IPC का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है । इसी प्रकार लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल चलाकर प्रार्थी इंद्रदेव साकिन सिंगीचौरा के पशु को ठोकर मारकर पशु को विकलांग व निरूपयोगी करने से आरोपी वाहन चालक नरेश यादव पिता बिहारी लाल यादव के खिलाफ अपराध क्र. 226/2024 धारा 429 का अपराध कायम किया गया है ।
थाना राजपुर द्वारा नगरवासियों के मंशानुरूप कार्य करने का प्रयास ज़ारी है।
उपरोक्त सभी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भारद्वाज सिंह ,उपनिरीक्षक दिनेश राजवाड़े, कमलेश्वर साय, स उ नि फिलिरियूस टोप्पो, राकेश सिंह,प्रधान आरक्षक अनिल सिंह,प्रकाश तिर्की राजेन्द्र धुव्र,आरक्षक सुनील तिर्की, शिवलाल, नरेन्द्र कश्यप, हरि डनसेना, शिवशंकर कुजूर, अमृत सिंह,रिंकू गुप्ता विजय पैकर, नानहेश्व पुलिस स्टाफ सामिल रहे।


