निगम ने शुरू किया सड़क मरम्मत, ठीक होने की जगी आस

निगम ने शुरू किया सड़क मरम्मत, ठीक होने की जगी आस

samacharvani.com
0

नगर निगम के निर्माण शाखा ने बारिश में आम जनों को राहत देने गड्ढों को भरने का काम किया शुरू। बारिश बाद होगा पैच रिपेयर। 



अम्बिकापुर (समाचारवाणी) 

नगर निगम के लोनिवि प्रभारी के कड़े रुख के बाद नगर निगम ने सड़को  में गड्ढो को भरने का काम शुरू कर दिया है।

            बारिश में सड़को में गड्ढो की शिकायत के बाद लोनिवि प्रभारी शफी अहमद ने तत्काल गड्ढो को भरने का निर्देश दिया था।लापरवाही पर कड़ी फटकार के बाद आज से निगम के अमले ने गड्ढो को जीएसबी मटेरियल से भरने का काम शुरू कर दिया है। लोनिवि प्रभारी शफी अहमद ने बताया बरसात में लोगो को होने वाली तकलीफ से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। बारिश खत्म होने के बाद पैच रिपेयर का कार्य कराया जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)