पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, शराब पीकर की थी हत्या

पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, शराब पीकर की थी हत्या

samacharvani.com
0

 



राजपुर  (बलरामपुर)

समाचारवाणी 

बीते 18 जुलाई की रात अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोपी को आज राजपुर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी सुरेश गिरी आ० सोहन गिरी जाति गिरी गोसाई उम्र 46 वर्ष निवासी बगाडी महुआरीपारा थाना राजपुर ने शराब के नशे में टांगी मारकर अपनी पत्नी सोनवा गिरी को मौत की नींद सुला दिया था।

मामले में  राजपुर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रूप साय आ० स्व० हडभंगा उम्र 56 वर्ष निवासी बगाडी महुआपारा थाना राजपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.074. 2024 को करीब 06.00 शांम को इसके पडोसी सुरेश गिरी के नाती नतनीन इसके घर में रहकर पढाई कर रहे थे। उस समय सुरेश गिरी और उसकी पत्नी सोनवा गिरी घर में नहीं थे तब प्रार्थी सुरेश के नाती नतनीन को बोला कि दादा दादी नहीं है खाना खाकर घर में सो जाओ ।तब दोनो बच्चे खाना खाकर प्रार्थी के घर में सो रहे थे कि रात करीब 08.30 बजे सुरेश गिरी इसके घर के खिडकी को खटखटाकर हथौडा और टांगी का मांग करते हुये बोल रहा था कि आज पत्नी सोनवा गिरी को मारूगा तब प्रार्थी बोला कि सुबह बात करेगे अभी घर जाओ ।तब सुरेश अपने घर चला गया। दिनांक 19.07.2024 को सुबह करीब 06.00 बजे सुरेश कि नातीन अपने घर गई और हल्ला करने लगी तब प्रार्थी तथा अन्य गांव के लोग इक्टठा हो गये देखे की सुरेश गिरी की पत्नी अपने घर अदंर कमरे में खुन से लथपथ मरी पड़ी है सुरेश गिरी के द्वारा अपनी पत्नी सोनवा गिरी का हत्या कर दिया गया है। सूचना पर रिपोर्ट पर  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी सुरेश गिरी घटना समय से ही फरार चल रहा था। हालात से वरिष्ट अधिकारीयो को अवगत कराया गया तथा मामले की गंभिरता को देखते हुये  वरिष्ट पुलिस अधीक्षक  डाक्टर लाल उमेद सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय  के दिशा निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी  ईमानुएल लकडा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी  भारद्ववाज सिंह के नेतृत्व में थाना राजपुर से टीम गठित कर आरोपी सुरेश गिरी के धरपकड हेतु लगाया गया और आरोपी सुरेश गिरी को हिरासत में लिया गया तथा घटना के सबंध में पुछताछ में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी शराब पीने का  आदी था जो आये दिन शराब पीकर अपने पत्नी से लडाई झगडा करते रहता था।  घटना की  रात को भी आरोपी सुरेश गिरी के द्वारा शराब पीकर पत्नी से लडाई झगडा करने के दौरान लोहे की टांगी से मारकर पत्नी का हत्या कर दिया है। प्रकरण में आरोपी सुरेश गिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक भारद्वाज सिंह, उप निरी० दिनेश राजवाडे, सउनि कल्पना, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव, अभिषेक बघेल, आरक्षक रिंकु गुप्ता, अमृत सिंह, संतोष सिंह, मोती राजवाडे, विक्रांत कुजुर, लखेश्वर पैकरा सक्रिय रहे।

Samachar Vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)