बस ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, युवक की मौके पर ही मौत

बस ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, युवक की मौके पर ही मौत

samacharvani.com
0

 




राजपुर (बलरामपुर)

 समाचारवाणी 

राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर राजपुर ग्रामीण बैंक के पास आज एक बस की चपेट में आने से बूढ़ा बगीचा निवासी स्कूटी सवारी युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई इस दुखद दुर्घटना के बाद पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है और शेष कार्यवाही जारी है। बेलगाम रफ्तार से चलने वाली वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने की मांग नगर वासियों ने पुलिस और जिला प्रशासन से की है।

घटना सुबह लगभग 10.30 की बताई जा रही है राजपुर बुढ़ाबागीचा मां काली मंदिर के सामने रहने वाले मनोज गुप्ता का भांजा महुआपारा स्थित मां शारदा फोटोकॉपी दुकान के अभिषेक गुप्ता अपने किसी काम से स्कूटी से महुआपारा से राजपुर सब्जी मंडी की ओर जा रहे थे। उसी समय अंबिकापुर से गढ़वा जाने वाली सूरज बस  सीजी 15 डीएक्स 5552 ने स्कूटी  एक्टिवा सवार  उनतीस वर्षीय अभिषेक गुप्ता को सामने  से कुचल दिया। इस दुर्घटना में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क जाम हो गई। जानकारी में राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह पुलिस स्टाफ के साथ  तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति संभाली।  नागरिकों की उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के साथ आवागमन दुरुस्त किया गया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर भाग निकला। राजपुर पुलिस ने बस को जब्त कर लिया गया है ,और मृतक के शव के पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना से जहां नगरवासियों में  दुख का माहौल है। नागरिकों ने तेज़ गति वाहनों पर कार्यवाही और कठोर कदम उठाए जाने की मांग प्रशासन से की है। राजपुर के लोकप्रिय युवा अभिषेक गुप्ता के दुर्घटना पर आज इलाक़े में मातम पसरा रहा। नगरवासियों ने मृतक को श्रृद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढाढस बंधाया।

मृतक अभिषेक गुप्ता





Samachar Vani news, ambikapur 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)