महिला शिक्षिका को थप्पड़ रसीद करने वाले प्राचार्य पर जुर्म दर्ज

महिला शिक्षिका को थप्पड़ रसीद करने वाले प्राचार्य पर जुर्म दर्ज

samacharvani.com
0

 राजपुर थाने में नए कानून के तहत हुई एफआईआर 


राजपुर (बलरामपुर) 

समाचारवाणी 

महिला शिक्षिका को अभद्र भाषा में अपमानित कर थप्पड़ मारने वाले आरोपी प्राचार्य के खिलाफ़ जुर्म दर्ज हो गया है। इन्होंने विद्यालय कैम्पस में चार बड़े पेड़ कटवा दिए थे और आरोपों की जांच करने पहुंचे अधिकारियों को भी सहयोग नहीं किया।

राजपुर शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य आई.डी.खलखो को 04 जुलाई 2024 को बलरामपुर कलेक्टर ने उनके दायित्वों से मुक्त करने का आदेश जारी कर विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता विनोद मिश्रा को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। प्राचार्य आई.डी.खलखो ने 03 जुलाई को महिला शिक्षिकाओं के चाय पीने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक महिला व्याख्याता मीनू सिंह को थप्पड़ जड़ दिया था जिसकी शिकायत महिला व्याख्याता ने राजपुर थाने में आवेदन दे कर कार्यवाही की मांग की थी। जिस पर आज राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने नए कानून भारतीय न्याय संहिता के तहत धारा 296,115 का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)