जन्मदिन पर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

जन्मदिन पर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

samacharvani.com
0

 



राजपुर (बलरामपुर)

समाचारवाणी

आज सोनार समाज राजपुर के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर सोनार समाज के सदस्यों को फलदार पौधे बांट कर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया। इन्होंने कहा कि यह डेढ़ सौ पौधे समाज के सदस्यों को अपने जन्म दिवस पर सौंप रहा हूं, और मैं अगर घर आकर देखूंगा कि कितने लोगों ने पौधों को जिंदा रखा है ।इन्होंने कहा कि जिस तरह से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है, जंगल सिमटते जा रहे हैं भूजल स्तर नीचे जा रहा है, पेयजल संकट सामने आ रहा है, बेमौसम बारिश हो रही है ,उसे देखकर अब हमें सचेत हो जाना चाहिए । जंगल बचाने के साथ घर-घर पेड़ लगाकर हम पर्यावरण और प्रकृति के प्रति अपने जिम्मेदारी को पूरा कर सकते हैं। इससे आने वाली वीडियो को हम एक नया रास्ता दिखा सकेंगे। 

आज पौधा वितरण के दौरान उपस्थित राजपुर  सोनार समाज के सदस्यों ने सुरेश सोनी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी और कहा कि वह घर-घर सबको पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस दौरान सुरेश सोनी,ओमप्रकाश सोनी, संतोष सोनी, सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

अपने जन्मदिन पर पौधा वितरित करके प्रकृति रक्षा हेतु किया प्रेरित 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)