बलरामपुर (समाचारवाणी)
राजपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में नए सत्र के लिए छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर, और मिठाई खिला कर स्वागत किया गया।
आज राजपुर स्वामी आत्मानंद स्कूल में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह,नगरपंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह,पूर्व पार्षद प्रदीप जायसवाल की उपस्थिती में शाला प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के द्वारा नए छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर फूलमाला पहना कर व मिठाई खिला कर स्वागत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य पटनवार के निर्देश पर शासकीय योजनाओं के अंतर्गत सभी छात्र छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। साथ ही एसे छात्र छात्राएं जो परीक्षा में सर्वाधिक अंक ला कर अपने विद्यालय व नगर का नाम रौशन किया है उन्हे संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें आने वाले समय में अच्छे मेहनत कर अपना,अपने माता-पिता,विद्यालय और देश का नाम रोशन करने को लेकर प्रोत्साहित किया साथ में यह भी कहा कि जिस प्रकार से आज सरकार शिक्षा को लेकर बच्चों को कई सुविधाएं मुहैया करा रही है उससे हमारे गरीब तबके के बच्चे पहले के अपेक्षा काफी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं ।हमारे समय में इस प्रकार की सुविधा नहीं थी फिर भी उस समय में हम और हमारे साथी काफी मेहनत करके और बेहद कठिनाईयों से शिक्षा ग्रहण किया करते थे। आप सभी मन लगाकर और मेहनत कर कर अच्छे शिक्षा ग्रहण करें व आने वाले समय में अपना भविष्य उज्जवल करें। आप सभी मेहनत करते हुए अपना और अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन करें और अपना भविष्य उज्जवल बनाएं।
इसी कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार के कार्यक्रम सभी विद्यालय व शाला में किया जा रहा है उसे देखकर हमारे मन में भी लड्डू फूट रहे हैं हमारे समय इस प्रकार का कार्यक्रम या सुविधा नहीं मिलती थी । हम अपना लक्ष्य साधने में पीछे रह चुके हैं। आप सभी का सम्मान होते हुए देख कर आज हमें भी लगता है काश आज हम भी बच्चे होते। पूर्व पार्षद प्रदीप जायसवाल ने सभी बच्चों का अभिनन्दन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शाला परिसर में आयोजित समारोह में शिक्षक, पालकों की मौजूदगी रही।
Samachar Vani news desk, ambikapur




