राजपुर (बलरामपुर)
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य आई.डी.खलखो को बलरामपुर कलेक्टर ने अपने कर्तव्यों से तत्काल मुक्त करते हुए राजपुर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता विनोद मिश्रा को प्रभारी प्राचार्य के रूप में नियुक्त किया है।
राजपुर के प्राचार्य आई डी खलखो के तानाशाही पूर्ण व्यवहार एक महिला शिक्षक को थप्पड़ मारने प्रताड़ित करने एवं स्कूल कैंपस में चार विशालकाय पेड़ों को धराशाई कर काटने के मामले में बलरामपुर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विवादित प्राचार्य को एसडीएम कार्यालय बलरामपुर में अटैच किया है। ज्ञातव्य है कि शिक्षक संगठनों ने भी राजपुर प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोला था और पीड़ित महिला व्याख्याता ने राजपुर एसडीएम को आवेदन सौंप कर मामले के जांच की मांग की थी इधर राजपुर के आम नागरिकों के तीखी प्रतिक्रिया आने के बाद मामला गरमाने लगा था। इससे पूर्व भी उक्त प्राचार्य पिछले 2 साल से विवादों में थे और शाला परिसर विवादों में घिरता जा रहा था। इनके द्वारा अधीनस्थ कर्मचारी शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार ,वेतन रोकने आपत्तिजनक व्यवहार की शिकायतें लगातार मिल रही थी। कल राजपुर में जांच के लिए आए जिला शिक्षा अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों,अधिकारी, कर्मचारी शिक्षकों से मिलकर मामले की जानकारी ली। इन्होंने जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जयसवाल, जिला महामंत्री संजय सिंह से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। खण्ड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवर सहित अन्य मौजूद लोगों की राय ली, और प्रशासन को मामले से अवगत कराया।
नागरिकों की मांग पर सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा ने मामले से बलरामपुर कलेक्टर श्री रिमिजियस एक्का को अवगत कराया जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राचार्य को राजपुर से हटाते हुए बलरामपुर में अटैच कर दिया।
प्राचार्य द्वारा कटवाए गए पेड़
कलेक्टर बलरामपुर का आदेश
Samachar Vani news





