क्लिंकर लोड ट्रक पुल से गिरी, ड्राइवर, क्लीनर की मौत

क्लिंकर लोड ट्रक पुल से गिरी, ड्राइवर, क्लीनर की मौत

samacharvani.com
0

 



बलरामपुर (समाचारवाणी) 

आज अंबिकापुर रामानुजगंज मुख्य मार्ग एनएच 343पर पस्ता थाना अंतर्गत घाघी नदी से 25 फीट नीचे  क्लिंकर लोड ट्रक अनियंत्रित होकर गिर गया। मौके पर ही चालक और परिचालक की ट्रक के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक के नीचे चालक और परिचालक का शव चार घंटे तक फंसा रहा। एसपी बलरामपुर डॉक्टर लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पस्ता पुलिस ने  तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। जिला ट्रैफिक और पस्ता पुलिस ने शेष कार्यवाही पूरी कर यातायात सुचारू कराया।

पस्ता थाना प्रभारी विमलेश सिंह ने बताया कि क्लिंकर लोड ट्रक क्रमांक सीजी 22 एक्स 8455 में चालक नरेंद्र कुमार सिंह पिता सत्यदेव सिंह (40) व परिचालक अजीत कुमार यादव पिता सुरेंद्र यादव (21), निवासी औरंगाबाद, रायपुर बलौदा बाजार से ट्रक में क्लिंकर लोड कर औरंगाबाद जा रहे थे। पस्ता के आगे घाघी नदी के पास ट्रक चालक ट्रक से नियंत्रण खो दिया और लोड ट्रक घाघी नाला में  करीब 25 फिट नीचे गिर गई । चालक क्लीनर  चार घंटे तक ट्रक के इंजन में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला । पुलिस ने मर्ग कायम कर चालक और परिचालक के शव को सुरक्षित  बलरामपुर मर्क्युरी सेंटर में सुरक्षित रखा। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था ठीक किया।

 ज्ञातव्य है कि बलौदा बाजार से  क्लिंकर लोड कर औरंगाबाद जाने वाली सैकड़ो ट्रके हाईवा 343 से प्रतिदिन गुजरती है। इसमें कई ट्रक के ओवरलोड होती है और इन दिनों बारिश में सड़क खराब होने के कारण भी इस मार्ग में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है।



Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)