कृषि मंत्री ने संपूर्णता अभियान पर दिलाया संकल्प

कृषि मंत्री ने संपूर्णता अभियान पर दिलाया संकल्प

samacharvani.com
0

  


बलरामपुर (समाचारवाणी) 

 जिला बलरामपुर के शंकरगढ़ कन्या शाला प्रांगण  में संपूर्णता  अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम  एवं सरगुजा के सांसद श्री चिंतामणि महाराज , सामरी विधायक श्रीमति उदेश्वरी पैकरा, पूर्व विधायक श्री सिद्धनाथ पैकरा,एवं  जिला के कलेक्टर श्री रिमीजियूस एक्का, एसपी बलरामपुर डॉक्टर लाल उमेद सिंह,एवं जिला पंचायत सीईओ रैना जमील, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 एसडीएम  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शंकरगढ़  , तहसीलदार , की उपस्थिति में संपूर्णता अभियान  का शुभारंभ किया गया। इसके साथ जमडी ग्राम में "एक पौधा मां के नाम" कार्यक्रम के तहत अतिथियों द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।



 अभियान का उद्देश्य देश भर के आकांक्षी विकासखंड में स्वास्थ्य, पोषण ,कृषि, सामाजिक विकास ,और शिक्षा जैसे विभिन्न विषयों में पहचाने गए संकेतों में  सफलता प्राप्त करना है । मंत्री श्री  नेताम द्वारा जिले के हर ब्लॉक को स्वस्थ ,समर्थ और समृद्ध  बनाने की शपथ भी दिलाई। साथ ही सभी विभागों की स्टाल लगाया गया था जिसमें माननीय मंत्री श्री नेताम,सांसद चिंतामणी महाराज,विधायक श्रीमति उधेस्वरी पैकरा द्वारा सभी स्टॉल का निरीक्षण किया गया , साथ ही  मंत्री रामविचार नेताम एवं  सांसद  चिंतामणी महाराज एवं विधायक श्रीमति उधेश्वरी पैकरा के द्वारा जिले के कलेक्टर श्री  एक्का को संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के  शुभारंभ हेतु मशाल सोंपा गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा, ओमप्रकाश जयसवाल जिला अध्यक्ष, संजय सिंह जिला महामंत्री ,शिवशंकर मरावी जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू राजेश अग्रवाल,, दिनेश पैकरा, तीला साय,सीईओ संजय दुबे, रेंजर अखिलेश जायसवाल,  खंड शिक्षा अधिकारी, बीएमओ, कृषि अधिकारी,सहित सभी विभागों से अधिकारी , कर्मचारी, जनप्रतिनिधी मौजूद रहे।



(





(Editor - SushmaSurendra tiwari)

Samachar Vani news desk, ambikapur 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)