राजपुर (बलरामपुर)
राजपुर विकासखण्ड कर ठरकी ग्राम में कोडकू परिवर की दस वर्षीय बालिका रेशमी की मौत हो गई।आज मृत्तिका की पिता सूचक श्रीराम कोड़कू ग्राम ठरकी द्वारा राजपुर थाने में सूचना दिया गया कि मृत्तिका रेशमी कोडाकू उम्र-10वर्ष रात को अपनी दादी के साथ घर ज़मीन पर सो गयी थी। रेशमी के बाएँ बाह को ज़हरीला साँप करैत काट लिया जिसे बेहोशी की हालत में लेकर भोर में 4.00 बजे शासकीय अस्पताल राजपुर पहुँचे ,जहां चिकित्सक द्वारा रेशमी की रास्ते में मौत हो जाना बताये। मृतिका के पिता की सूचना पर थाना में नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा—194 के अंतर्गत मर्ग सूचना दर्ज कर पंचनामा विवेचना में लिया गया है ।
Samachar Vani news


