लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पहुंचा आरोपी चढ़ा राजपुर पुलिस के हाथ।
राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
धर्म परिर्वतन कराने वाले आरोपी भरत चेरवा आ० दिलबोध चेरवा जाति चेरवा उम्र 36 वर्ष निवासी सिंगचौरा थाना - राजपुर को आज धर्म परिर्वतन कराने की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी शिव कुमार मानिकपुरी पिता सेवल जाति पनिका उम्र 39 वर्ष ग्राम दुप्पी थाना राजपुर जिला बलरामपुर ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी भरत चेरवा लगभग 06 माह पूर्व से इसके परिवार के लोगो को धर्म परिवर्तन करने हेतु बहला फुसला रहा है ।इसके द्वारा मना करने पर भी व कई बार इसके घर पर धर्म बदलने का प्रलोभन भी देता रहा है। इसी क्रम मे आज प्रार्थी की गैरमौजूदगी में आरोपी भरत चेरवा सुबह लगभग 10.00 बजे इसके घर आकर इसके परिवार वालो को ईसाई धर्म अपनाने के लिये बोल रहा था तथा प्रर्थना करा रहा था। तब प्रार्थी सुचना पाकर घर आया। प्रार्थी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही मान रहा था। आरोपी भरत चेरवा के द्वारा हिन्दु धर्म छोडकर ईसाई धर्म अपनाने पर बाल बच्चो को अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य एवं अच्छी नौकरी का भी प्रलोभन दे कर जबरन ईसाई धर्म मनवाया जा रहा था। इसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। हालात से वरिष्ट अधिकारीयो को अवगत कराते हुये तत्काल निरीक्षक भारद्वाज सिंह के द्वारा पुलिस स्टाफ आरोपी भरत चेरवा को पकडने हेतु रवाना किया गया जो आरोपी भरत चेरवा को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जिसने जुर्म करना स्वीकार किया । आरोपी के पास से एक किताब, डायरी तथा डफली को जप्त किया गया है। जो आरोपी को दिनांक 07.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में आज पेश किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक भारद्वाज सिंह, प्र० आर० राजेन्द्र ध्रुव, अमृत सिंह, नरेन्द्र कश्यूप, हरी डनसेना एवं अन्य स्टाफ सक्रिय रहे।
Samachar Vani news desk, ambikapur


