बलरामपुर (समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले में भवर माल समिति में 77 लाख की गड़बड़ी पकड़े जाने पर चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, शेष सात आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं. बलरामपुर जिले के कई समितियों में भारी भ्रष्टाचार किया है. कई समितियां अभी तक प्रशासन के रडार पर हैं, जिनकी बारीकी से जांच पड़ताल ज़रूरी है.
बलरामपुर जिले में धान खरीदी के मामले में लगातार गड़बड़ी और अनियमितताएं उजागर हो रही है. भंवरमाल धान खरीदी केंद्र में लगभग 77 लाख रुपए के धान के गबन करने के मामले में पुलिस ने ग्यारह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है. इसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फरार चल रहे सात अन्य आरोपियों की तलाश में रामानुजगंज पुलिस जुटी हुई है.
भंवरमाल धान खरीदी केंद्र में 77 लाख रुपए का धान गबन: बलरामपुर रामानुजगंज जिले के भंवरमाल धान खरीदी केंद्र में खरीफ वर्ष 2023-24 में धान खरीदी किया गया था. अनियमितता की शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग के की ओर से धान खरीदी केंद्र की जांच की गई, जिसमें करीब 77 लाख रुपए का धान कम पाया गया. खाद्य अधिकारी की रिपोर्ट पर रामानुजगंज पुलिस ने मामले में ग्यारह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है. अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इनमें विक्रम गुप्ता, सोमारू एक्का, विजय सिंह, जितेन्द्र कुशवाहा शामिल हैं. अन्य सात फरार चल रहे हैं. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
Samachar Vani news


