बलरामपुर (समाचारवाणी)
आज पस्ता थाना से आगे सेमरसोत में नोटों से भरी कैश वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा जिस वक्त हुआ, उस वक्त कैश वैन में 1.40 करोड़ रुपये थे। घटना बलरामपुर जिले की है। वाहन में ड्राइवर के अलावे सपोर्ट स्टाफ और सुरक्षाकर्मी मौजूद था। सभी को मामूली चोट आयी है। इधर, समय रहते हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच गयी, जिसकी वजह से कुछ और हादसा नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक एटीएम में पैसे को डालने के लिए कैश वैन जा रही थी। ये कैश वैन अंबिकापुर से रामानुजगंज जा रही थी। एनएच 343 सेमरसोत के रेस्ट हाउस के पास तेज़ गति से वैन पलट गई। हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की टीम एवं पस्ता थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जिसकी वजह से कैश वैन पूरी तरह से सुरक्षित रहा। इस वाहन में इस वाहन में दो गनमैन, ड्राइवर, सहायक के साथ कुल पांच लोग सवार थे जिन्हें चोट आई है। आज दोपहर 2:00 बजे हुई ।दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलेगी स्टेरिंग ना मुड़ने और ब्रेक ना लगने से यह कैश वैन पलट गई ।अंबिकापुर से यह कैश वैन 2 करोड रुपए लेकर निकाली थी और 60 लाख राजपुर ग्रामीण बैंक में देने के बाद यह वन दोपहर में आगे बढ़े ।सेमरसोत में हुए इस दुर्घटना के बाद वाहन को भी क्षति पहुंची है, लेकिन कैश पुलिस के पहुंचने के कारण सुरक्षित रहा । पस्ता पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
वहीं वाहन सवार सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं।बारिश में सड़क खराब होने से यहां लागातार कई दुर्घटनाओं से जोखिम भरा सफ़र करना मजबूरी है।
Samachar Vani news desk, ambikapur


