बरियों में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव और वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा ने कहा, शिक्षा से ही होगा सबका विकास।
राजपुर (बलरामपुर)
Samachar Vani news
राजपुर विकासखंड के , बरियों हाई स्कूल ग्राउंड में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था, और बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है। पूरे इलाके में जरूरत के हिसाब से भवन ,विद्युत ,पेयजल ,खेल ग्राउंड, लैब आदि की व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी है, और हमारा प्रयास है कि ग्रामीण अंचलों में नन्ही प्रतिभाओं को बेहतर शिक्षा परिवेश मिले। आज दोपहर में हायर सेकेंडरी स्कूल बरियों में आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में विधायक श्रीमती पैकरा ने ननव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों को किताबें, बस्ता और पाठ्य सामग्री का वितरण करते हुए उन्होंने छोटे बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करने को प्रेरित किया
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। और आम जनता ने मुख्य अतिथि और सभी अतिथियों का पुष्प आहार और स्वागत गीत से जोरदार अभिनंदन किया। प्राचार्य श्रीमती सुशीला मिंज ने हायर सेकेंडरी स्कूल के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए शाला परिवार की उपलब्धि को रेखांकित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भाजपा नेताओं शिक्षक ऑन अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूली बच्चों के साथ सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा ने स्कूल कैंपस में वृक्षारोपण करते हुए सभी लोगों को प्रकृति रक्षा का संकल्प दिलाया और कहा कि हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे बढ़कर काम करना चाहिए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल जयसवाल, लघु वनोपज प्रदेश सचिव राजू सोनी, जितेंद्र जायसवाल छोटू महामंत्री , कमला सिंह, सुनील जायसवाल ,अजय अग्रवाल, रवि टेकाम सरपंच ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखा और क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उधेशवरी पैकरा के नेतृत्व में तेजी से हो रहे विकास पर खुशी जाहिर की ,और कहा कि बरियो में शिक्षा के क्षेत्र में हर साल नई उपलब्धि हासिल की जा रही है। कार्यक्रम का संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संचालन रामरतन राम और जगदेव पैकरा ने किया।
आज शाला प्रवेश उत्सव के दौरान हायर सेकेंडरी एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय बरियों की छात्र-छात्राओं के साथ संकुल के बालक बालिकाएं, शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुशीला मिंज प्राचार्य , उप निरीक्षक सुभाष कुजूर ,डॉक्टर साहू, नीरज शर्मा,अरविंद गुप्ता, राधा रमन शर्मा, विजय कुमार तिवारी, जगदेव राम पैकरा,ओमप्रकाश सिन्हा , श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, सरिता एक्का, ओमप्रकाश जायसवाल, सविता, सुनीति, विनेश्वरी प्रजापति,पूजा तिवारी, वंदना साहू सरिता तिर्की अर्चना कुजूर राज किशोरी कुजूर अंजना कुजूर सरिता सिंह, विनीत, शांति टोप्पो, विकास राणा, प्रिंस त्रिपाठी, दीपक , देवसय टोप्पो श्रीमती ममता यादव ,कामना चौबे, महेंद्र सिंह, आर सी राय सर्वेश्वर सिंह मौजूद रहे।
Samachar Vani news desk, ambikapur












