राजस्व पटवारी संघ ने मुख्य्मंत्री को भेजा मांग पत्र

राजस्व पटवारी संघ ने मुख्य्मंत्री को भेजा मांग पत्र

samacharvani.com
0
 




राजपुर (बलरामपुर
समाचारवाणी
आज छत्तीसगढ़ पटवारी संघ प्रांतीय निकाय के आह्वान पर अपने 32 सूत्रीय मांगों के समर्थन में राजस्व पटवारी संघ राजपुर इकाई द्वारा मांगों के समर्थन में आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन राजपुर तहसीलदार यशवंत कुमार को सौंपते हुए मांगे पूरी न होने पर 8 जुलाई से आंदोलन हेतु जाने की बात कही है। पटवारी संघ ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि भुइयां सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी होने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है और दोषी व्यक्तियों के ऊपर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। समस्त प्रक्रिया को आसान बनाकर डिजिटल माध्यम को अपडेट और अपग्रेड किया जाना चाहिए। राजपुर के पटवारी के हड़ताल पर जाने के अंदेशा के बीच राजस्व प्रकरणों में आम जनों को परेशानी होने की आशंका को देखते हुए आम जनों ने भी पटवारी के समस्याओं के निदान हेतु प्रशासन एवं राज्य सरकार से आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)