गति नियंत्रित करने सामने आए सामाजिक कार्यकर्ता

गति नियंत्रित करने सामने आए सामाजिक कार्यकर्ता

samacharvani.com
0

 



राजपुर (बलरामपुर) 

आज राजपुर समाज सेवा ग्रुप के माध्यम से नगर पंचायत राजपुर एवं बूढ़ा बगीचा में स्थित सभी कार्यालयों और सभी संस्थाओं में युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सोनी के नेतृत्व में ग्रुप के साथियों ने जाकर निवेदन कर ज्ञापन पत्र दिया  है। ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि  आप अपने कार्यालयों के सामने और संस्थाओं के सामने बोर्ड लगाइए ,जिसमे यातायात नियमो का पालन के साथ सभी वाहन चालक स्पीड शहरों में 20 के अन्दर रखे। इस निवेदन को सभी कार्यालय प्रमुखों ने सहर्ष स्वीकार किया, और इस पहल की सराहना की।

ज्ञातव्य है कि राजपुर अंचल में लगातार सड़क दुघर्टना से मौतें होने पर आम नागरिकों को सड़क मार्ग से गुजरते हुए डर लगता है। बेलगाम रफ्तार पर नागरिक विरोध अब शुरू हो रहा है और ड्राइवरों को धीमी गति से वाहन चलाने के लिए नसीहत दी जाती है। प्रतिदिन सैकड़ो ट्रक क्लिंकर लोड करके औरंगाबाद जाती हैं, और गिट्टी लोड हाईवा ट्रक, टमाटर खीरा, नाशपाती, मिर्च लेकर मंडियों तक तेज़ गति से वाहन चलाने से कई बार दुर्घटना हो रही है। नौसिखिए ड्राइवर मौत के परवाने बन गए हैं, इन पर अंकुश ज़रूरी है। राजपुर पुलिस टीम भी लगातार कार्यवाही शुरू कर रही है।

Samachar Vani news 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)