तिरंगे के साथ काशी से मैनपाट कांवर यात्रा में युवा जोश

तिरंगे के साथ काशी से मैनपाट कांवर यात्रा में युवा जोश

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर (समाचारवाणी)

सावन का माह आते ही शिवभक्ति की लहर हर ओर दिखती है। इसी पवित्र माह में सरगुजा जिले के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो भी भगवान शिव की भक्ति में नज़र आ रहे हैं। पिछले तीन वर्षों से वे मैनपाट के चुरकीपानी शिव मंदिर के लिए वाराणसी के अस्सी घाट से पवित्र गंगा जल लेकर कांवर यात्रा कर रहे हैं। इस बार भी, सीतापुर विधायक श्री टोप्पो अपने विधानसभा क्षेत्र से लगभग 100 युवाओं के साथ वाराणसी से चुरकीपानी की 409 किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं।

यह यात्रा 1 अगस्त को शुरू हुई थी और लगभग 12 अगस्त तक पूरी होने की उम्मीद है। इस समय तक, नेता और उनके सहयोगी 80 किमी की यात्रा पूरी कर चुके हैं। यात्रा के दौरान, आज देश का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब यात्रा के दौरान पूर्व फौजी रामकुमार टोप्पो ने देश का झंडा भी लहराया । इस कांवर यात्रा में हर साल मैनपाट, सीतापुर अंचल से युवा उनसे जुड़ते जा रहे हैं।

Samachar Vani news 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)