राजपुर (समाचारवाणी)
राजपुर थाना क्षेत्र के 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत लव में शिव पानी में जमीन विवाद पर अपने भाई पर हमला करने वाले पहाड़ी कोरबा गिरफ्तार कर राजपुर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया है आरोपी अपने छोटे भाई दलसाई कोरबा पर जमीन विवाद के बाद प्राण घातक हमला कर चुका था और राजपुर पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।
ज्ञात हो कि प्रार्थी गुडुआ पिता दल साय पहाड़ी कोरबा निवासी ग्राम लाउ छेवपानी द्वारा 17अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ज़मीन हिस्सा बँटवारा की बात को लेकर रामरतन कोरवा अपने छोटा भाई दल साय कोरवा को हत्या करने के नियत से गाली देते हुए घर अंदर घूँसकर टांगी से सिर में मारकर अधमरा कर दिया था।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना में अपराध क्रमांक 151/2024 धारा 452,294,506,307 के तहत अपराध क़ायम कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से आरोपी फ़रार था जिसे आज थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के निर्देश पर ग्राम लाउ से गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायपालय पेश किया गाया जहां रामानुजगंज जेल भेज दिया गया है ।


