सौ एकड़ वन भूमि पर भू माफिया कर रहे कब्ज़ा, विभाग की भूमिका पर सवाल

सौ एकड़ वन भूमि पर भू माफिया कर रहे कब्ज़ा, विभाग की भूमिका पर सवाल

samacharvani.com
0

 अंबिकापुर से लगे बधीयाचूवा गांव में सैकड़ो एकड़ वन भूमि पर भू माफिया, और बाहरी लोग जंगल काट, मेड बना कर रहे कब्ज़ा. ग्रामीणों के विरोध के बाद आज श्री टी एस. सिंह देव ने प्रभावित इलाके का पैदल भ्रमण कर अवैध कब्ज़े के प्रयास पर चिंता जताई.


अंबिकापुर (समाचारवाणी

अम्बिकापुर शहर से लगे ग्राम बंधियाचुॅंआ में लगातार वनभूमि पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत के बाद आज पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ग्राम बंधियाचुॅंआ में ग्रामीणों के साथ उन अंदरुनी वन क्षेत्रों का दौरा किये जहां सैकडो एकड वनक्षेत्र में वनो की कटाई कर उन पर अतिक्रमण किया गया है। आज प्रातः 8 बजे पूर्व उपमुख्यमंत्री करीब 2 कि0मी0 के पहाडी पगडंडियों को पार कर बंधियाचुवा के बोदार क्षेत्र में पहॅुंचे। इस क्षेत्र में 100 एकड से अधिक वनभूमि में पेडों की कटाई कर अतिक्रमण किया गया है। 2 दिन पूर्व ही अम्बिकापुर पहॅुंचने पर ग्राम बंधियाचुऑं जाकर वहां के ग्रामीणों से उन्होंने इस अतिक्रमण पर जानकारी ली थी एवं वन विभाग को इस बात से अवगत कराया था। वन विभाग के अधिकारियों ने इसपर तत्काल जांच का आश्वासन दिया था। किंतु मंगलवार को सोसल मीडिया पर वन विभाग के कर्मचारियों का एक वीडियो वायरल होने जिसमें यह दर्शाया गया था कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बंधियाचुॅंआ गांव के वनभूमि पर नहीं है, आने के बाद श्री सिंहदेव आज तडके स्वयं ग्रामीणों के साथ अतिक्रमण स्थल पर पहॅुंच गये। 



ग्राम बंधियाचुॅंआ के ग्रामीण विगत कुछ दिनो से उनसे  संपर्क कर लगातार वनभूमि पर अतिक्रमण की शिकायत कर रहे थे। इसी कारण सोमवार को अम्बिकापुर पहॅुंचते ही वे स्टेशन से सीधे ग्राम बंधियाचॅुंआ ग्रामीणों से मुलाकात करने गये थे। ग्रामीणों का कहना था कि वन विभाग को लगातार सूचना देने के बावजूद भी वन विभाग अतिक्रमणकारियों पर कोई कारवाई नहीं कर रहा था। वन विभाग का एक बीट चौकीदार जो कि ग्रामीणों के साथ मिलकर अतिक्रमण को रोकने का प्रयास कर रहा था, उसे भी यहां से हटा दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ नेताओं का अपरोक्ष समर्थन अतिक्रमणकारियों को है । तब ग्रामीणों से हुई चर्चा के उपरांत उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से बात की थी, जिन्होंने वस्तुस्थिति के तत्काल जांच का आश्वासन दिया था।  किंतु मंगलवार को सोसल मीडिया पर वनविभाग के कर्मचारियों के इस दावे का वीडियो कि कोई अतिक्रमण हुआ ही नहीं है की जांच के लिये श्री टी.एस. सिंहदेव आज मौके पर पहॅुंच गये। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बंधियाचुवा के बोदार के अलावा आमापानी क्षेत्र में भी करीब 100 एकड जमीन पर वनों को काटकर कब्जा कर लिया गया है।  

कब्जे का विस्तार बंधियाचुॅंआ गांव के वन भूमि से प्रारंभ होकर कटनी-गुमला हाईवे के 500 मीटर पहले तक है। इस कब्जा क्षेत्र में मेढबंदी कर जमीन का बंटवारा भी किया गया है। मौका मुआयना के बाद श्री टी0एस0 सिंहदेव ने वनविभाग के रुख पर आपत्ती जताई।इन्होंने कहा कि वन विभाग के कर्मचारयों का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तो  अतिक्रमण को समर्थन और शह देता प्रतीत होता है। वन विभाग के अधिकारी अपने कमरों में गूगल नक्शों के माध्यम से अतिक्रमण की सच्चाई का पता कर सकते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वन विभाग के कर्मचारियों का वीडियो तो सच्चाई पर पर्दा डालने का प्रयास है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि वो अतिक्रमण को रोकें अन्यथा उनके पास अतिक्रमण स्थल पर आकर भूखहडताल करने के अलावा और कोई चारा नहीं बचेगा। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मो. इस्लाम, अनूप मेहता, ग्राम बंधियाचुॅंआ की सरपंच वैशाली कुजूर, उपसरपंच राजू चिर्रे, खैरबार का पूर्व सरपंच इंदर साय एवं ग्राम खैरबार के पूर्व सरपंच इंदर साय एवं बडी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।  


वीडियो में देखें टी एस सिंह देव, और उनके टीम के साथ उप सरपंच की बातचीत 




Samachar vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)