मुक्तांजली वाहन उपलब्ध कराने नगर पंचायत से मांग की समाजसेवियों ने

मुक्तांजली वाहन उपलब्ध कराने नगर पंचायत से मांग की समाजसेवियों ने

samacharvani.com
0

 राजपुर (बलरामपुर)

समाचारवाणी 

 आज राजपुर में नागरिकों ने  नगरपालिका अधिकारी राजेश कुशवाहा से मुलाकात कर राजपुर में मुक्तांजली वाहन उपलब्ध कराने की मांग की ।नागरिकों के समाज सेवा ग्रुप ने सुरेश सोनी के अगुवाई में ज्ञापन  सौंपा और राजपुर में श्मशान घाट तक शवयात्रा के लिए मुक्तांजलि वाहन की मांग की। समाज सेवी ग्रुप ने कहा कि नदी किनारे शमशान घाट चार किलोमीटर दूर है ,और बारिश में अंतिम संस्कार हेतु शमशान घाट जाने में परेशानी होती है। इधर कई परिवारों में सदस्य संख्या कम होने पर भी वहां से शव  वाहन में ले जाना पड़ता है। इसलिए सभी नागरिकों और ग्रामीणों ने सीएमओ राजपुर से मुक्तांजलि वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है। सीएमओ ने उचित कार्यवाही शुरू कराने हेतु आश्वासन दिया है।


Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)