राजपुर (बलरामपुर)
Samachar vani news
आज राजपुर ब्लॉक के बरियों एवं बघिमा संकुल में पालक शिक्षक मेगा बैठक में बड़ी संख्या में आए पालकों, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षा में नवाचार के साथ पालक स्कूल संबंध में परस्पर संवाद बढ़ाने की बात कही. आज बरियों हाई स्कूल कैंपस में क्षेत्र के स्कूली बच्चों के पालक माता-पिता ने ने मेगा बैठक में अपनी सहभागिता दर्ज करते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही नई योजनाओं के साथ नवीन शिक्षा नीति के साथ अनेक पहलुओं पर समझ विकसित की. खंड शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य पाटनवार के नेतृत्व में राजपुर के सभी संकुल में मेगा बैठक़ का सफ़ल आयोजन हुआ.
कार्यक्रम का शुभारंभ बरियों स्कूल प्रांगण में दोपहर 12:00 बजे दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के अभिनंदन से हुआ. संकुल समन्वयक जगदेव पैकरा ने बरियों संकुल के तहत स्कूलों में शैक्षिक गतिविधि, नियमित उपस्थिति, सहित अन्य शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी. शालेय गतिविधियों के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे हैं प्रयासों और उपलब्धियां की जानकारी दी.गई. कार्यक्रम का संचालन रामरतन सिंह एवं कार्यक्रम संयोजन संकुल समन्वयक जगदेव पैकरा एवं अरविंद गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए क्षेत्रीय जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता ने कहा कि सभी पालकों को शाला प्रवेश के बाद भी बच्चों की समस्याओं और अध्ययन स्तर जानने के लिए स्कूल जाकर शिक्षकों से बातचीत करनी चाहिए.
समुदाय और पलकों की सहभागिता और आपसी समन्वय से ही शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.
शिक्षा समिति अध्यक्ष बरियों जितेंद्र जायसवाल (छोटू) ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि प्राइवेट स्कूलों से सरकारी स्कूलों में योग्यता के आधार पर शिक्षकों का चयन होता है जबकि प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की परीक्षा होती है. प्रदेश की भाजपा सरकार की मंशा है कि सरकारी स्कूलों को भी प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर बनाया जाए जिससे कि छात्रों को स्कूल में सभी सुविधाएं मिल सके.
क्षेत्रीय भाजपा नेता राजू सोनी ने शिक्षकों को स्कूल में स्थानीय बोली में बच्चों को सहेज कर उनकी दक्षता बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए और स्कूलों की परिवेश को सुंदर बनाने के लिए काम करना चाहिए. श्री सोनी ने वन विभाग की तरफ से तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए किया जा रहे हैं प्यास और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहां की शासन की योजनाओं से जुड़कर अपने ग्राम का पूर्ण विकास कर सकते हैं. बरियों के आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर साहू ने शिक्षा के साथ स्वास्थ्य शिक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि बालिकाओं को सहज करने बच्चों से आत्मीय बातचीत करने उन्हें धीरे-धीरे पढ़ाई के लिए प्रेरित करना चाहिए.इस अवसर पर पहाड़ी कोरबा बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र भी बांटा गया.
इस दौरान विभिन्न सत्रों में व्याख्याता अरविंद गुप्ता, शिक्षक बाल गोविंद यादव, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव,,समन्वयक जगदेव पैकरा, ज्वाला प्रसाद यादव, ने विभिन्न विषयों पर सत्र का संचालन करते हुए पालकों को आधारभूत जानकारी दी. इस अवसर पर नई शिक्षा नीति, न्योता भोज,दीक्षा एप बैग लेस डे,बसता मुक्त दिवस,योग नैतिक शिक्षा, स्कूल कैंपस में पर्यावरण, किचन गार्डन वृक्षारोपण, सामुदायिक सहभागिता से किया जा रहे प्रयास एवं स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के साथ गणेश किताबें खेल सामग्री उपलब्ध होने की जानकारी के साथ शासन की शिक्षा के लिए किया जा रहे प्रयासों और नई योजनाओं की जानकारी दी.
इस अवसर पर सरपच रवि टेकाम, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव , श्रीमति सुशीला मिंज़, ओम प्रकाश सिन्हा,जगदेव पैकरा,राधा रमन शर्मा, विजय तिवारी, सुनीति तेलंग, पूजा तिवारी, वंदना साहू, रेशमा बेक, प्रिंस त्रिपाठी , राम रतन राम, महेंद्र सिंह, आर.सी.राय, ओम प्रकाश जायसवाल, कामना चौबे, सरिता ठाकुर,आदि के साथ संकुल के शिक्षक मौज़ूद रहे.
बघिमा संकुल में भी आयोजित हुआ पालक शिक्षक मेगा बैठक
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर बरियों और बघिमा संकुलों में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर पालकों से सुझाव भी लिए गए। पालक शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवं पालकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना, बच्चों की संपूर्ण गतिविधियों से पालकों को अवगत कराना, बच्चों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना, बच्चों को परीक्षा के भय से चिंतामुक्त करना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ड्रॉप आउट रोकने के लिए पालकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।उपस्थित श्रीमती सविता खडगवंशी, शिक्षाविद श्रीमती सुशीला मिंज, जिला नोडल श्री सुखराम भगत, संकुल केन्द्र बघिमा अंतर्गत सभी प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं पालक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश सिन्हा संकुल समन्वयक बघिमा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नियमित उपस्थित होने वाले दो बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया।सरपंच बघिमा एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकों द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गए , माध्यमिक शाला बघिमा के शिक्षक हर्षवर्धन सिंह के द्वारा शिक्षा नीति 2020 पर अपने विचार रखे गए। स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
राजपुर ब्लॉक के बघिमा संकुल में मेगा बैठक में पालकों शिक्षकों ने शिक्षा की बेहतरी हेतु शपथ लिया.









