थाना में हुआ कोटवारों का सम्मेलन

थाना में हुआ कोटवारों का सम्मेलन

samacharvani.com
0

  • पुलिस अधीक्षक  महोदय बलरामपुर रामानुजगंज राजेश अग्रवाल के निर्देश पर थाना परिसर राजपुर में थाना क्षेत्र के सभी ग्राम कोटवारों के सम्मेलन का किया गया आयोजन ! 
  • थाना प्रभारी राजपुर श्री भारद्वाज सिंह और तहसीलदार राजपुर के सयुंक्त अध्यक्षता में कोटवारों की मीटिंग ली गई।
  • आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु सभी प्रकार की सूचना को त्वरित जानकारी देने हेतु कोटवारों को किया गया निर्देश।



राजपुर (समाचार वाणी) 

आज  थाना राजपुर क्षेत्र  के कोटवारों का थाना राजपुर में बैठक आहूत की गई बैठक में  थाना प्रभारी द्वारा तहसीलदार राजपुर  की उपस्थिति में क्षेत्र के ग्राम  कोटवारों से क़ानून व्यवस्था एवं सूचना संकलन के संबंध में आवश्यक चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया ! विचार विमर्श  में ग्राम कोटवारों को पूर्व की भाँति पुलिस  एवं प्रशासन को सूचना प्रदान करने, गाँव की रखवाली करने, किसी प्रकार की घटनाएँ- दुर्घटनाएँ प्राकृतिक आपदाएँ घटित होने पर तत्काल थाना को सूचना देने तथा गाँव में अन्य असामाजिक गतिविधियों जैसे  बिना कारण अनजान  व्यक्तियों का गाँव में लुकना-छिपना, घूमना-फिरना , तथा ग्राम सरपंच  को जानकारी दिए बग़ैर बाहरी व्यक्तियों का गाँव  में निवास करना तथा कम उम्र की बालक बालिका तथा महिलाएँ की रुकने ठहरने की जानकारी होने पर तत्काल मोबाइल फोन  से पुलिस थाना को सूचित करते रहने के साथ *प्रत्येक माह में ग्राम कोटवारों को  थाना  से संपर्क बनाए रखने के लिए समझाइश दिया गया है*  ताकि सूचना का आदान प्रदान कर भावी घटनाएँ दुर्घटनाएँ हो तो क़ानून व्यवस्था  शांति व्यवस्था नियंत्रित किया जा सके।

उपरोक्त बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी राजपुर, श्री भारद्वाज सिंह, तहसीलदार राजपुर श्री यसवंत, थाना राजपुर  ग्राम के कोटवार के साथ साथ थाना राजपुर के स्टाफ उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)